Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Priyanka and Tanishka will play in the hockey championship to be held in Mumbai.

Hardoi News: मुंबई में होने वाली हॉकी चैंपियनशिप में खेलेंगी प्रियंका और तनिष्का

Wed, 11 Nov 2026 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Priyanka and Tanishka will play in the hockey championship to be held in Mumbai.
फोटो- 29- जिला क्रीड़ा​धिकारी मंजू शर्मा के साथ मौजूद प्रियांशी व तनिष्का। स्रोत: खेल विभाग
हरदोई। जिले की दो बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली हॉकी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। मुंबई के अंधेरी स्थित एक स्कूल में होने वाली अंडर-16 वर्ग की चैंपियनशिप के लिए दोनों बालिकाएं बुधवार को मुंबई के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का चयन होने पर साथी खिलाड़ियों और परिजनों ने खुशी व्यक्त की और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की है।
विज्ञापन



सावियो हॉकी फाउंडेशन की तरफ से सावियो सुपर फिफ्थ का छठे संस्कार का आयोजन मुंबई के अंधेरी स्थित सेंट डोमिनिक सेवियो हाईस्कूल में किया जा रहा है। अंडर-16 चैंपियनशिप 13 से 15 नवंबर तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में देशभर से अंडर-14, अंडर-16, ओपन और वेटरंस वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें जिले की दो होनहार हॉकी खिलाड़ी प्रियांशी और तनिष्का का चयन हुआ।
विज्ञापन

स्टेडियम के कोच अनुज सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के दम पर उपलब्धि हासिल की है। बुधवार को दोनों खिलाड़ियों ने जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा से मिलकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हरदोई की बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। यह पूरे जिले के लिए गर्व और अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा की बात है। परिजन और साथी खिलाड़ियों ने भी दोनों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed