{"_id":"677fc2d78f267fda4f09b77f","slug":"video-gonda-sapashal-ejakatara-ka-kausalga-para-223-ma-54-abhayaratha-hae-shamal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Gonda: स्पेशल एजुकेटर की काउंसिलिंग पूरी, 223 में 54 अभ्यर्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Gonda: स्पेशल एजुकेटर की काउंसिलिंग पूरी, 223 में 54 अभ्यर्थी हुए शामिल
..क्या नाम है.. मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र लाए हैं..बीएड, डीएड विशेष है.. टेट..सीटेट.. अनुभव..आरसीईआई पंजीकरण..ओके.. साइन करिए। पंतनगर स्थित जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में बृहस्पतिवार को पीएमश्री विद्यालयों में स्पेशल एजुकेटर्स की चयन को लेकर काउंसिलिंग व शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों से पूछा गया।
इस दौरान 54 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। वर्ष 2023-24 में चयनित 14 पीएमश्री विद्यालयों के साथ आवंटित न्याय पंचायत के विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के अतिरिक्त सपोर्ट के लिए 14 स्पेशल एजुकेटर चयन प्रक्रिया चल रही है। गत 22-31 दिसंबर के बीच जिला सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से कुल 223 आवेदन मिले हैं।
पंतनगर स्थित बीएसए कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से योग्य अभ्यर्थियों की चयन के लिए डॉयट प्राचार्य व एडी बेसिक रामसागरपति त्रिपाठी की अध्यक्षता में बीएसए अतुल तिवारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, वित्त एवं लेखाधिकारी सिद्धार्थ दीक्षित और समेकित शिक्षा जिला समन्वय राजेश कुमार सिंह की चयन कमेटी ने अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन किया। अभ्यर्थियों से उनकी योग्यता से संबंधित जानकारी ली। उनका हस्ताक्षर कराया गया है।
जिला समन्वयक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मेरिट व साक्षात्कार के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी। वहीं, वर्ष 2024-25 में चयनित कुल 18 पीएमश्री विद्यालयों में संस्था चयन की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि कुल मिलाकर 32 पीएमश्री विद्यालयों में 15,950 रुपये मानदेय के आधार पर चयन किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान बीईओ आरके सिंह, शशांक सिंह, श्रवण कुमार तिवारी, गणेश कुमार व जगदीश गुप्त समेत अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।