{"_id":"6af614446cf70a4b1c00d050","slug":"three-day-kavach-training-for-secondary-school-teachers-begins-gonda-news-c-100-1-gon1003-169692-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: माध्यमिक शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय कवच प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: माध्यमिक शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय कवच प्रशिक्षण शुरू
Fri, 13 Nov 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपात स्थितियों से निपटने के लिए डायट दर्जीकुआं में बृहस्पतिवार से माध्यमिक शिक्षकों का तीन दिवसीय कवच प्रशिक्षण शुरू हुआ।
मास्टर ट्रेनर डॉ. सौमित्र सिंह ने बताया कि इसमें आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, सड़क एवं साइबर सुरक्षा तथा विद्यालयी सुरक्षा के पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। नोडल वरिष्ठ प्रवक्ता अर्जुन प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में प्रवक्ता अमित कुमार मिश्रा और डॉ. सौमित्र सिंह द्वारा दिया जा रहा यह प्रशिक्षण 14 नवंबर तक सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को चयनित शिक्षकों की इसमें सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।