{"_id":"6af61503ac9307d2c00d3af8","slug":"24-hour-electricity-will-be-provided-for-15-days-for-the-shriram-katha-gonda-news-c-100-1-gon1003-169701-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: श्रीराम कथा के लिए 15 दिन मिलेगी 24 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: श्रीराम कथा के लिए 15 दिन मिलेगी 24 घंटे बिजली
Fri, 13 Nov 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
जयप्रभाग्राम के चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुरक्षा प्रबंधों के बारे में निर्दे
गोंडा। जयप्रभाग्राम में आयोजित होने वाले श्रीराम कथा महोत्सव को लेकर बिजली विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। 15 से 30 नवंबर तक कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए 11 केवी बलरामपुर ग्रामीण फीडर को कटौती मुक्त रखने की मंजूरी दी गई है।
श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट और श्री चित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में महंत आलोक दास के सानिध्य में श्रीराम कथा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन होना है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य प्रमुख संतों और विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। देवीपाटन मंडल के मुख्य अभियंता (विद्युत) यदुनाथ यथार्थ के प्रस्ताव पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप भागिया ने विशेष आपूर्ति को मंजूरी दी है।
इटियाथोक उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी बलरामपुर ग्रामीण फीडर से चौबीस घंटे बिजली मिलेगी। इससे कथा स्थल पर प्रकाश, ध्वनि और अन्य व्यवस्थाओं के संचालन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा
जयप्रभाग्राम। चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नौ दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर एसपी अभिषेक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजक श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के महंत आलोक दास महाराज के साथ पूरे परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं।