{"_id":"6af6153eadabb04f0d09f590","slug":"gonda-slips-16-places-in-cm-dashboard-rankings-gonda-news-c-100-1-gon1003-169694-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में 16 पायदान फिसला गोंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में 16 पायदान फिसला गोंडा
Fri, 13 Nov 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। विकास और राजस्व कार्यों में सुस्ती का असर जिले की रैंकिंग पर पड़ा है। सीएम डैशबोर्ड की अक्तूबर माह की रैंकिंग में गोंडा 16 पायदान फिसलकर प्रदेश में 57वें स्थान पर पहुंच गया है। सितंबर में जिला 41वें स्थान पर था। विकास कार्यों की रैंकिंग में 19 और राजस्व कार्यों में 13 स्थान की गिरावट दर्ज की गई है।
सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, विकास कार्यों की रैंकिंग में गोंडा सितंबर के 20वें स्थान से खिसककर अक्तूबर में 39वें स्थान पर पहुंच गया। वहीं, राजस्व कार्यों की रैंकिंग 51वें स्थान से गिरकर 64वें स्थान पर आ गई। देवीपाटन मंडल में गोंडा तीसरे स्थान पर रहा। श्रावस्ती पहले, बहराइच दूसरे और बलरामपुर चौथे स्थान पर है।
कई योजनाओं में लक्ष्य से पीछे रहे विभाग
विकास कार्यों की फ्लैगशिप योजनाओं में सहकारिता, सिंचाई और कौशल विकास विभाग का प्रदर्शन कमजोर रहा। सहकारिता विभाग अल्पकालीन ऋण वसूली का लक्ष्य हासिल नहीं कर सका। सिंचाई विभाग की ओर से रबी फसल के लिए सिल्ट सफाई और टेल फीडिंग की प्रगति भी संतोषजनक नहीं रही। कौशल विकास निधि में लक्ष्य के अनुरूप नामांकन नहीं हो सका।
विज्ञापन
वहीं, ओडीओपी टूलकिट योजना में प्रशिक्षण और टूलकिट वितरण की प्रगति शून्य रही। छात्रवृत्ति योजनाओं में अल्पसंख्यक, समाज कल्याण और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग आवेदन निस्तारण के कई मानकों पर पिछड़े रहे। फैमिली आईडी निर्माण और औसत परिवार आकार से जुड़े लक्ष्य भी पूरे नहीं हो सके।
बेहतर प्रदर्शन के बावजूद नहीं सुधरी रैंकिंग
कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, बिजली, पंचायती राज और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई योजनाओं में जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, पीएम सूर्य घर, पुल निर्माण और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में भी अपेक्षाकृत अच्छी प्रगति दर्ज की गई। इसके बावजूद कमजोर प्रदर्शन वाले विभागों की भरपाई नहीं हो सकी और जिले की कुल रैंकिंग में गिरावट आ गई।
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एनके सिंह ने बताया कि जिन विभागों की प्रगति खराब रही है, उनकी विशेष निगरानी करने और आपसी समन्वय बढ़ाने की जरूरत है। जिला विकास अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी ने कहा कि रैंकिंग में सुधार के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।