{"_id":"6a89c7cef542318ecd07ff86","slug":"video-deep-potholes-on-kanwar-route-in-etah-pose-danger-to-pilgrims-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एटा में कांवड़ मार्ग पर गहरे गड्ढे श्रद्धालुओं के लिए बने खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एटा में कांवड़ मार्ग पर गहरे गड्ढे श्रद्धालुओं के लिए बने खतरा
सावन माह के तीन सोमवार बीत चुके हैं, लेकिन शहर के प्रमुख कांवड़ मार्ग शिकोहाबाद रोड के गड्ढे अब भी हादसों को न्योता दे रहे हैं। हाथी गेट के सामने मोड़ पर सड़क में बने गहरे गड्ढे सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं। यहां तेज रफ्तार वाहन या कांवड़ियों के वाहनों के असंतुलित होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्त सड़क के निर्देशों के बावजूद प्रमुख कांवड़ मार्ग की यह स्थिति जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। वहीं, कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू होने के बाद भी शहर के अंदर से बड़े वाहनों का आवागमन जारी है। इससे कांवड़ियों और राहगीरों की परेशानी बढ़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।