{"_id":"6a89798f56d2f804210958be","slug":"video-una-police-ki-pathshala-program-organized-at-dangoli-school-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: डंगोली स्कूल हुआ पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: डंगोली स्कूल हुआ पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगोली में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विद्यार्थियों को हिमाचल को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर भी कोई नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। विद्यार्थी जीवन में बच्चे अपना ध्यान पढ़ाई पर फोकस करके अपने लक्ष्य को साधने के लिए कड़ी मेहनत करें। सोशल मीडिया पर समय की बर्बादी ना करें। समाज में अगर कोई भी गैर कानूनी गतिविधि हो रही है तो उसकी जानकारी अवश्य उजागर करें। यातायात नियमों का वाहन चलाते समय अवश्य पालन करें और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन ड्राइवर ना करें। साइबर क्राइम के बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए अपने किसी भी प्रकार की निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से सांझा न करें। रातों-रात अमीर बनने के चक्कर में पैसों का निवेश ऐसी जगह ना करें। उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरियर के टिप्स भी दिए। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल सत्यपाल शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के मनोबल में वृद्धि होती है और उन्हें विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त होती हैं। उन्होंने बच्चों से इस तरह के कार्यक्रमों से जागरूक होकर समाज को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बच्चों के साथ संवाद भी किया और उनके सवालों का जवाब भी दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।