{"_id":"6a8956a9a13b651b760a6a97","slug":"anger-grows-over-closure-of-bartunga-road-secl-forest-department-and-administration-to-conduct-joint-survey-for-alternative-route-secl-to-run-bus-service-for-schoolchildren-ambikapur-news-c-1-1-noi1560-4638192-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"CG: रातों-रात सड़क बंद होने से बरतुंगा में मचा बवाल, मंत्री ने संभाला मोर्चा; अब बनेगा सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: रातों-रात सड़क बंद होने से बरतुंगा में मचा बवाल, मंत्री ने संभाला मोर्चा; अब बनेगा सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी के बरतुंगा में मुख्य सड़क अचानक बंद किए जाने से नाराज स्थानीय लोगों की परेशानी अब प्रशासन के संज्ञान में पहुंच गई है। सड़क बंद होने के कारण बरतुंगा से बड़ी बाजार आने-जाने वाले आम लोगों और खासकर स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एसईसीएल ने सुरक्षा के नाम पर मुख्य मार्ग पर गड्ढे खोदकर रास्ता बंद कर दिया, लेकिन इसके बदले कोई सुरक्षित वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध नहीं कराया गया।
सड़क बंद होने के बाद बरतुंगा के दो वार्डों के लोगों ने एसडीएम, एसईसीएल के जीएम, सब एरिया मैनेजर और जनप्रतिनिधियों से कई बार मौखिक और लिखित रूप से समस्या का समाधान करने की मांग की। इसके बावजूद लंबे समय तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।
आखिरकार स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के सामने अपनी समस्या रखी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री जायसवाल बरतुंगा पहुंचे। उनके साथ एसईसीएल के जीएम सहित वरिष्ठ अधिकारी, एसडीएम, निगम महापौर और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
मंत्री के पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग भी वहां जुट गए। लोगों ने अपनी परेशानियां अधिकारियों के सामने रखीं। इसके बाद मंत्री और अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ कोल माइंस क्षेत्र और जंगल के बीच करीब दो से तीन किलोमीटर पैदल चलकर वैकल्पिक सड़क के लिए संभावित स्थानों का जायजा लिया।
निरीक्षण के बाद तय किया गया कि एसईसीएल, वन विभाग, प्रशासन, पुलिस और बरतुंगा बचाओ टीम मिलकर संयुक्त सर्वे करेगी। सर्वे के आधार पर सुरक्षित वैकल्पिक सड़क के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित किया जाएगा।
इधर, सड़क निर्माण में लगने वाले समय को देखते हुए स्कूली बच्चों की परेशानी कम करने के लिए एसईसीएल ने स्कूल बस चलाने का फैसला किया है। इसे बच्चों और अभिभावकों के लिए तत्काल राहत के तौर पर देखा जा रहा है। अब स्थानीय लोगों की उम्मीद संयुक्त सर्वे और जल्द सुरक्षित सड़क निर्माण पर टिकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।