फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MLC Election Results NDA triumphs in 16 seats BJP secures six seats in Uttar Pradesh

विधान परिषद चुनाव: एनडीए का 16 सीटों पर परचम, उत्तर प्रदेश में भाजपा ने छह सीटें जीतीं

Thu, 29 Oct 2026 03:52 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 29 Oct 2026 03:52 AM IST
सार

देश के चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। इनमें सत्ताधारी गठबंधन एनडीए ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं उत्तर प्रदेश में सपा ने भी चार सीटों पर जीत दर्ज की है और एक सीट पर आगे चल रही है। 

विज्ञापन
MLC Election Results NDA triumphs in 16 seats BJP secures six seats in Uttar Pradesh
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

देश के चार राज्यों, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए ने 16 सीटों पर जीत हासिल की है। अकेले भाजपा को इनमें से 13 सीटें मिली हैं। उसकी सहयोगी जदयू, जदएस और शिवसेना (शिंदे) को एक-एक सीट मिली है। कांग्रेस ने नागपुर स्नातक सीट पर जीत का दावा किया है लेकिन देर रात तक परिणाम घोषित नहीं हुआ था।
विज्ञापन


यूपी में भाजपा को छह सीटें मिलीं
यूपी की 11 सीटों में से भाजपा को छह व समाजवादी पार्टी को चार सीटें मिलीं। सपा एक पर आगे है। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में से छह पहले भी भाजपा जबकि तीन सपा व दो निर्दलीय के पास थी। कांग्रेस को उसके शासन वाले कर्नाटक में विपक्षी भाजपा और जद-एस गठबंधन ने चारों सीटों पर हरा दिया।
विज्ञापन


बिहार की 8 सीटों में भाजपा ने तीन जबकि सहयोगी जदयू ने एक सीट जीती। दो सीटें निर्दलीय, एक-एक सीट राजद और जनसुराज को मिली। बिहार की 8 सीटों में पहले भाजपा के पास तीन, जदयू की एक, कांग्रेस की एक, निर्दलीय दो व भाकपा के पास एक सीट थी। महाराष्ट्र की पांच सीटों में से भाजपा को एक, राकांपा (शरद) को दो और शिवसेना (शिंदे) को एक सीट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की हार पर तंज कसते हुए कहा, चार बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव में 28 सीटों पर मतदान पर्ची से हुए। अनुमान लगाइए कि इनमें कांग्रेस को

कितनी सीटें मिलीं?

यूपी : एक सीट पर सपा आगे
  • उत्तर प्रदेश की लखनऊ शिक्षक सीट भाजपा के उमेश द्विवेदी ने जीती जबकि स्नातक सीट सपा की कांति सिंह ने जीती। मेरठ शिक्षक सीट भाजपा के श्रीचंद शर्मा व स्नातक सीट भाजपा के दिनेश गोयल ने जीती।
  • बरेली शिक्षक सीट भाजपा के हरि सिंह ढिल्लों जबकि गोरखपुर शिक्षक सीट भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी ने जीती।
  • वाराणसी शिक्षक सीट सपा के लाल बिहारी यादव ने जीती, स्नातक पर सपा के आशुतोष सिन्हा आगे हैं।
  • आगरा शिक्षक सीट सपा के आकाश अग्रवाल व स्नातक सीट भाजपा के मानवेंद्र सिंह ने जीती।
  • इलाहाबाद स्नातक सीट पर सपा के मानसिंह यादव ने भाजपा के अशोक राठौर को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed