{"_id":"678004a82e2930d2370481b2","slug":"police-reveals-robbery-from-saraf-1-arrested-etah-news-c-163-1-sagr1016-128056-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस ने सराफ से लूट का किया खुलासा, 1 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस ने सराफ से लूट का किया खुलासा, 1 गिरफ्तार
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र में 10 दिन पूर्व जलेसर-हाथरस रोड स्थित ग्राम किसर्रा के पास एक सराफ के साथ लूट हुई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। 30 दिसंबर की शाम किसर्रा के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। बाईपास रोड स्थित सरस्वती धाम कॉलोनी निवासी नरेंद्र उर्फ नन्ने से सोने व चांदी के आभूषणों का थैला लूट ले गए थे। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार राघव ने बताया कि जलेसर क्षेत्र व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना का खुलासा किया गया है। वारदात में शामिल राजवीर निवासी नगला भाव सिंह थाना सादाबाद जनपद हाथरस को बुधवार की रात जलेसर-सादाबाद रोड स्थित हाथरस मोड़ से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व एक तमंचा बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि प्रदीप पवार निवासी मसूरी थाना इंचौली जनपद मेरठ, अशोक उर्फ बाबा उर्फ रिंकू उर्फ बोस निवासी गिंदौली थाना इगलास जनपद अलीगढ़ तथा दो अज्ञात साथियों से मिलकर घटना को अंजाम दिया था। अन्य आराेपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।