Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fog arrives; vehicle speeds on the highway slow down.

Etah News: कोहरे ने दी दस्तक, हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 14 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fog arrives; vehicle speeds on the highway slow down.
राजा का रामपुर कस्बा में शनिवार की सुबह छाया घना कोहरा। संवाद
एटा। मौसम में बदलाव के साथ शनिवार सुबह सीजन का पहला कोहरा देखने को मिला। कोहरे के साथ चलीं सर्द हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। सुबह हाईवे और प्रमुख मार्गों पर दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से गुजरते नजर आए। स्कूल जाने वाले विद्यार्थी गर्म कपड़ों में नजर आए तो बाइक सवारों ने भी जैकेट और स्वेटर पहनकर सफर किया।
विज्ञापन


सुबह के समय कोहरे की चादर छाने से जनजीवन प्रभावित रहा। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। घरों से बाहर निकले लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लिया। दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने पर कोहरा छंटने लगा, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते सर्दी का असर बना रहा। सीजन के पहले कोहरे ने संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।
विज्ञापन





मारहरा में 50 मीटर से कम रही दृश्यता

मारहरा। कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह सात बजे तक कई स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई। मारहरा स्टेशन मार्ग पर वाहन चालक हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर धीमी गति से गुजरते नजर आए। कोहरे के कारण स्कूली बच्चों और ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। खेतों में काम करने वाले किसान भी सुबह देर से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन





ठंडी हवा ने कराया सर्दी का अहसास

राजा का रामपुर। कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार सुबह घना कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालक धीमी गति से गुजरते नजर आए। कोहरे के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी हुई। कई बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहे। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का अहसास कराया।




मिरहची में हाईवे पर 30 की रफ्तार से चले वाहन

मिरहची। सुबह छह से नौ बजे तक अचलपुर रोड, एटा रोड और कासगंज रोड पर दृश्यता 30 से 40 मीटर तक रह गई। एटा-बरेली हाईवे पर वाहनों की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक सिमट गई। बुजुर्गों और बच्चों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लिया। सुबह कोहरा छंटने के बाद लोगों को राहत मिली।



गेहूं की फसल के लिए लाभदायक

सकीट। ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार सुबह सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। सकीट-आसपुर और सकीट-औंछा मार्ग सहित ग्रामीण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई। वाहन चालक लाइट जलाकर धीमी गति से गुजरते नजर आए। कोहरे के बीच स्कूली बच्चे साइकिल और पैदल स्कूल जाते दिखाई दिए। अभिभावकों ने बच्चों को सड़क किनारे चलने और सतर्क रहने की सलाह दी। किसानों के अनुसार कोहरा गेहूं की फसल के लिए लाभदायक माना जाता है। धूप निकलने के साथ कोहरा छंट गया।



जैथरा में सुबह दस बजे तक छाई रही धुंध
जैथरा। कस्बे में सुबह दस बजे तक धुंध छाई रही। सुबह टहलने निकले लोगों को धुंध का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर चलते नजर आए। कस्बा निवासी धर्मवीर राठौर ने बताया कि दृश्यता बेहद कम होने के कारण लोग मुख्य सड़क के बजाय कच्चे रास्तों पर चलना सुरक्षित समझ रहे थे। वहीं प्रेम किशोर पांडेय ने कहा कि यदि यह सामान्य कोहरा होता तो पेड़-पौधों से पानी की बूंदें टपकतीं। ऐसा नहीं होने से लोगों को इसके प्रदूषण होने की आशंका हुई।






अभी सुबह और शाम को हल्का कोहरा रहेगा। तापमान कम होने की संभावना है। कोहरे से फिलहाल किसी भी फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। तापमान कम होने पर गेहूं की फसल को लाभ होगा। - एसके सिंह, मौसम विज्ञानी अवागढ़ कृषि विज्ञान केंद्र

राजा का रामपुर कस्बा में शनिवार की सुबह छाया घना कोहरा। संवाद

राजा का रामपुर कस्बा में शनिवार की सुबह छाया घना कोहरा। संवाद

राजा का रामपुर कस्बा में शनिवार की सुबह छाया घना कोहरा। संवाद

राजा का रामपुर कस्बा में शनिवार की सुबह छाया घना कोहरा। संवाद

राजा का रामपुर कस्बा में शनिवार की सुबह छाया घना कोहरा। संवाद

राजा का रामपुर कस्बा में शनिवार की सुबह छाया घना कोहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed