{"_id":"686e73e0f05f7af7d90049b4","slug":"video-aghoreshwar-souvenir-year-2025-released-on-eve-of-guru-purnima-2025-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुपूर्णिमा की पूर्व संध्या पर ‘अघोरेश्वर स्मारिका वर्ष 2025’ जारी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुपूर्णिमा की पूर्व संध्या पर ‘अघोरेश्वर स्मारिका वर्ष 2025’ जारी, VIDEO
गुरुपूर्णिमा महोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार को अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव स्थित अघोरपीठ सर्वेश्वरी समूह संस्थान में आयोजित पत्रकार सम्मेलन के दौरान संस्था के अध्यक्ष संभव राम ने वार्षिक स्मारिका ‘अघोरेश्वर स्मारिका वर्ष 2025’ का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में संस्था द्वारा वर्षभर किए गए सेवा कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन भी जारी किया गया। इस अवसर पर बाबा गुरुपद ने वैश्विक अशांति, समाज में गिरते नैतिक मूल्यों तथा जाति-धर्म के मतभेदों पर बोलते हुए कहा कि “धर्म न लड़ाता है, न झगड़ा कराता है। अधर्म और सत्ता लोलुपता ही समाज में समस्याएं उत्पन्न करती हैं।” उन्होंने कहा कि गुरु मार्गदर्शन के माध्यम से साधक अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता है, ध्यान-धारणा और सत्संग से ही मोक्ष का मार्ग खुलता है। संस्था के मंत्री डॉ. एस.पी. सिंह ने बताया कि वर्ष 2024-25 के दौरान 93,082 रोगियों का निःशुल्क परीक्षण और इलाज किया गया। इसमें महाकुष्ठ रोगियों का भर्ती इलाज, वनवासी क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर, तथा मिर्गी जैसी जटिल बीमारियों का आयुर्वेदिक व फकीरी औषधियों द्वारा उपचार शामिल है। संस्था के कार्य अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त कर चुके हैं, जिसे ‘गिनीज बुक’ व ‘लिमका बुक ऑफ रेकॉर्ड्स’ में भी दर्ज किया गया है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर श्री सर्वेश्वरी समूह ने इस वर्ष 15,000 से अधिक वृक्षारोपण किए। विशेष पहल के तहत हिमालय से लाकर सोगड़ा आश्रम (ब्रह्मनिष्ठालय) में बांज के वृक्ष लगाए गए, जिससे स्थानीय जैव विविधता, मिट्टी की गुणवत्ता और जलधारण क्षमता में वृद्धि का प्रयास किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।