फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Officer removed after Bharat Tiwari encounter back on duty read transfer list for IAS BAS BPS officers

बिहार : भरत तिवारी एनकाउंटर में हटाए अफसर को फिर ड्यूटी; IAS, BAS और बिहार पुलिस ट्रांसफर सूची पढ़ें

Sun, 30 Aug 2026 10:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 30 Aug 2026 10:01 AM IST
सार

Bihar Transfer Posting News:बिहार सरकार किसे तुरंत आरोपी बनाए और तत्काल आरोप-मुक्त कर दे, समझना अब मुश्किल नहीं रहा है। भरत तिवारी एनकाउंटर में दूसरी बार यह सामने आ चुका है। आईएएस के साथ बिहार प्रशासनिक और बिहार पुलिस सेवा के तबादले में यही चर्चा का विषय है।

विज्ञापन
Bihar Officer removed after Bharat Tiwari encounter back on duty read transfer list for IAS BAS BPS officers
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार ने फिर से प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस और बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन की दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की गईं हैं। तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि बिहार प्रशासनिक सेवा के 56 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें कई अधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। लिस्ट में भरत तिवारी केस में हटाए गए अफसर का नाम है। यह नाम काफी सुर्खियों में है। आइये जानते हैं कहां-क्या फेरबदल हुआ है?
विज्ञापन


तीन IAS अधिकारियों का तबादला
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 2014 बैच के आईएएस अधिकारी सुनील कुमार को बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर निदेशक अंकेक्षण, वित्त विभाग बनाया गया है। वहीं, 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अंजनी कुमार को आयुक्त, वीबी-जी राम जी, ग्रामीण विकास विभाग के पद पर तैनात किया गया है। इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं 2020 बैच की आईएएस अधिकारी अनन्या सिंह अब इससे मुक्त होंगी। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी अभय झा को बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वह अपर सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत बने रहेंगे।
विज्ञापन


56 बिहार प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई पोस्टिंग
इधर, सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 56 अधिकारियों का भी स्थानांतरण-पदस्थापन किया है। इनमें बड़ी संख्या ऐसे अधिकारियों की है, जो फिलहाल पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। इनमें राकेश कुमार को उप सचिव, पथ निर्माण विभाग, सन्तन कुमार सिंह को अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सहरसा, नीरज कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी, शेखपुरा और मनीष कुमार को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अनिल कुमार (507/26) को उप सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और अनिल कुमार (636/26) को विशेष कार्य पदाधिकारी, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग बनाया गया है। वहीं अविनाश कुणाल को सारण में अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरत तिवारी केस में चर्चा में संजीत कुमार को सुपौल भेजा
तबादला सूची में भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले के दौरान जगदीशपुर के अनुमंडलीय पदाधिकारी रहे संजीत कुमार (703/26) का नाम भी शामिल है। उन्हें भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सुपौल सदर बनाया गया है।संजीत कुमार इससे पहले जगदीशपुर एसडीओ के पद पर तैनात थे। भरत तिवारी के परिवार की ओर से उनकी भूमिका को लेकर मांग उठाए जाने के बाद उन्हें जगदीशपुर एसडीओ के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद से वह मुख्यालय में नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे। अब सरकार ने उन्हें सुपौल में नई जिम्मेदारी दी है।

इन अधिकारियों को भी मिली अहम जिम्मेदारी
अधिसूचना के अनुसार, राकेश गुप्ता को संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, विजय कुमार पाण्डेय को संयुक्त सचिव, शिक्षा विभाग, सुभाष चन्द्र मंडल को संयुक्त सचिव, गृह विभाग और सत्यम सहाय को उप सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय बनाया गया है। राजीव रोशन को बेगूसराय में अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सुमन प्रसाद साह को अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, मुंगेर और कुमार ओमकेश्वर को उप सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अजय कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी, सहरसा, अभिषेक कुमार चन्दन को उप सचिव, पथ निर्माण विभाग, रोहित कुमार को अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, गोपालगंज और राजीव कुमार को अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जहानाबाद बनाया गया है। संतोष कुमार को हथुआ का एसडीओ, पूजा कुमारी को रोसड़ा का एसडीओ और संदीप कुमार (577/26) को बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।


अतिरिक्त प्रभार भी बदले
आदेश में कहा गया है कि जिन पदों को अन्य अधिकारी फिलहाल अतिरिक्त प्रभार के रूप में संभाल रहे थे, वे संबंधित पदाधिकारी के पदस्थापन के साथ उस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त माने जाएंगे। वहीं, अभय झा के नए पद को उनके पदस्थापन काल तक अपर सचिव स्तर के समकक्ष घोषित किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed