{"_id":"6a93c8c0ad1e92cdd1061cf1","slug":"video-farmers-distressed-due-to-blind-bull-plea-for-treatment-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंधे सांड के कारण किसान परेशान, इलाज की गुहार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधे सांड के कारण किसान परेशान, इलाज की गुहार; VIDEO
चहनिया विकास खंड के महमदपुर जमालपुर गांव में गंगा किनारे खेतों में एक अंधा सांड लगातार भटक रहा है। आंखों से दिखाई न देने के कारण सांड गड्ढों और खाइयों में गिरकर चोटिल हो रहा है। भोजन-पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से वह बेहद कमजोर और दुबला-पतला हो गया है। सांड के खेतों में घूमने से किसानों की फसलों को भी नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय किसान आनंद यादव ने बताया कि बीते ठंड के मौसम में किसी कारण सांड की आंखों की रोशनी चली गई थी। उस समय चहनिया ब्लॉक के पशु चिकित्सक डॉ. सुभाष यादव को इसकी जानकारी दी गई थी। चिकित्सक की ओर से दी गई दवा आंख में डालने के बाद सांड को कुछ समय के लिए दिखाई देने लगा था। हालांकि कुछ महीनों बाद उसकी आंखों की रोशनी फिर चली गई।
किसानों का कहना है कि दृष्टिहीन होने के कारण सांड को चलने-फिरने और भोजन-पानी तलाशने में काफी परेशानी हो रही है। कई बार वह खेतों में गिरकर चोटिल भी हो जाता है। ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग और प्रशासन से जल्द चिकित्सक भेजकर सांड का उपचार कराने की मांग की है।
इस संबंध में चहनिया ब्लॉक के पशु चिकित्सक डॉ. सुभाष यादव ने बताया कि वह स्वयं मौके पर पहुंचेंगे। ग्रामीणों के सहयोग से सांड को पकड़वाकर उसकी जांच कराई जाएगी और जरूरत के अनुसार उचित इंजेक्शन व दवा उपलब्ध कराकर उपचार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।