{"_id":"6ad25becf255afd87100f295","slug":"video-security-tightened-for-the-festive-season-dm-and-ssp-conduct-foot-patrol-in-the-city-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: त्योहारों पर सुरक्षा सख्त, डीएम-एसएसपी ने शहर में किया पैदल गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: त्योहारों पर सुरक्षा सख्त, डीएम-एसएसपी ने शहर में किया पैदल गश्त
बदायूं। शारदीय नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के मद्देनजर जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने शुक्रवार को शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने सिटी मॉल, नेहरू चौक, सर्राफा बाजार, गांधी ग्राउंड, छह सड़का सहित व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख चौराहों का भ्रमण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर प्रभावी गश्त, भीड़ प्रबंधन, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान डीएम-एसएसपी ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द से मनाने की अपील की। अफवाह फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। गश्त के दौरान एएसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुमित सिंह, सीओ सिटी सुमेध मिलिन्द जाधव, कोतवाली और सिविल लाइंस प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।