{"_id":"6ad141023261cc16af0a182f","slug":"diverse-hues-of-faith-joy-and-culture-were-on-display-during-the-wedding-celebration-of-lord-ram-badaun-news-c-123-1-sbly1001-175533-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: श्रीराम के विवाहोत्सव में दिखे आस्था, उल्लास और संस्कृति के विविध रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: श्रीराम के विवाहोत्सव में दिखे आस्था, उल्लास और संस्कृति के विविध रंग
विज्ञापन
श्रीराम बरात मेें शामिल श्रद्धालु लड्डू गोपाल के साथ, उसकी पूजा करती महिला। संवाद
बदायूं। भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव पर शहर की सड़कों पर आस्था, उल्लास और भारतीय संस्कृति के विविध रंग एक साथ नजर आए। श्री रामलीला महोत्सव समिति की ओर से निकाली गई श्रीराम विवाह की भव्य शोभायात्रा में राजस्थानी लोककला से लेकर हरियाणा के ढोल और पंजाब के भांगड़े तक का संगम देखने को मिला। बृहस्पतिवार देर रात तक लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रीराम लीला महोत्सव कमेटी की की ओर से शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर से बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे शुरू हुई शोभायात्रा में इस बार राजस्थानी थीम विशेष आकर्षण का केंद्र रही। राजस्थान के जोधपुर, जयपुर और अन्य क्षेत्रों से आए कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में अपनी लोककला का प्रदर्शन करते चल रहे थे। जयपुर से आए ब्रास बैंड की धुनों ने वातावरण को भक्तिमय बनाया तो हरियाणा के कलाकारों के ढोल और पंजाब के भांगड़ा दल ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने के लिए लोग सड़क किनारे खड़े रहे। काली सड़क, मढ़ई चौक, शास्त्री चौक पर लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
भगवान श्रीराम की सवारी को आकर्षक ढंग से सजाया था। शोभायात्रा में धार्मिक आस्था और सनातन परंपराओं की झलक दिखाई दी। सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर भारी पुलिस बल के साथ तीन मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष अरविंद कांत, रवि वैश्य, सचित्र प्रकाश, रवि नंदन गुप्ता, सार्थक गुप्ता, गर्वित वैश्य, अगम गुप्ता और पंकज वैश्य आदि ने व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन
शोभायात्रा मार्ग पर बिछाई कालीन, पूर्व मंत्री ने किया स्वागत
बदायूं। बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा पथिक चौक, काली सड़क, मढ़ई चौक, शास्त्री चौक, बड़ा बाजार, गोपी चौक, स्टैट बैंक, लावेला चौराहा होते हुए गांधी ग्राउंड में पहुंची। शोभायात्रा के रूट पर नगर पालिका की ओर से कालीन बिछाई गई। इससे राम बरात शोभायात्रा की शाेभा और ज्यादा बढ़ गई। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने मढ़ई चौक पहुंचकर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर सभासद ग्रीश शुक्ला, अनवर खां, ओमवीर सिंह यादव, हार्षित यादव, बब्लू, प्रिंस मेहंदीरत्ता, कौसर खां, अजहर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संवाद
प्रमुख चौराहों पर हुआ स्वागत, उतारी आरती
शोभायात्रा के स्वागत के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं। पथिक चौक पर शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने श्रीराम की आरती उतारकर स्वागत किया। शास्त्री चौक पर सर्वसमाज समिति की ओर से स्वागत किया, जबकि हलवाई चौक पर औषधि संघ ने श्रद्धालुओं और शोभायात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। धार्मिक आयोजन के दौरान सामाजिक संगठनों की मौजूदगी भी रही। शोभायात्रा में शामिल कलाकारों और भगवान श्रीराम की सवारी को देखने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया।
श्री रंगजी महाराज का स्मरण कर निकाली शोभायात्रा
श्रीराम विवाह की शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के आराध्य देव माने जाने वाले श्री रंगजी महाराज का विशेष स्मरण किया गया। उनका मंदिर शहर के साहूकारा क्षेत्र में स्थित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्री रंगजी महाराज भगवान श्रीराम के आराध्य देव हैं। इसी आस्था के साथ राम विवाह की परंपरा में उनका स्मरण किया गया। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन केवल शोभायात्रा नहीं, बल्कि धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी रहा।