{"_id":"68501e7588a8e3108c04dc71","slug":"video-child-hand-was-blown-to-pieces-when-an-explosive-material-tied-in-polythene-exploded-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गेंद समझकर उठाई पॉलिथीन में बंधी वस्तु धमाके के साथ फटी, बालक के हाथ के उड़े चीथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेंद समझकर उठाई पॉलिथीन में बंधी वस्तु धमाके के साथ फटी, बालक के हाथ के उड़े चीथड़े
बदायूं के दातागंज क्षेत्र में भैंस चराने गए नगला बसेला निवासी राम निवास का बेटा सुवालाल (10) ने खेतीहर इलाके में गेंद समझकर पॉलिथीन में बंधे विस्फोटक पदार्थ को उठा लिया। पॉलिथीन को दबाते ही विस्फोटक पदार्थ धमाके के साथ फट गया। इससे किशोर के एक हाथ के चीथड़े उड़ गए। दूसरा हाथ भी जख्मी हो गया। धमाके की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण आ गए, जिन्होंने उसे घर पहुंचाया। परिजन उसे दातागंज सीएचसी ले गए। यहां प्राथमिक इलाज के दौरान गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इधर, शाम को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं। दातागंज कोतवाल गौरव विश्वनोई ने बताया कि विस्फोटक पदार्थ की जांच की जा रहीं है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।