{"_id":"6a875a33640f28a9130db25b","slug":"barriers-installed-4-km-before-the-ghat-djs-and-vehicles-will-not-be-allowed-badaun-news-c-4-1-bly1014-949917-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घाट से चार किमी पहले लगाए बैरियर, नहीं ले जा सकेंगे डीजे और वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घाट से चार किमी पहले लगाए बैरियर, नहीं ले जा सकेंगे डीजे और वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। भीड़ उमड़ने के मद्देनजर प्रशासन ने कछला गंगा घाट से चार किलोमीटर पहले ही कछला तिराहा पर जगह-जगह बैरियर बोर्ड लगा दिए हैं, जिसमें लिखा है कि डीजे और वाहन आगे ले जाने पर रोक है।
चौथे सोमवार को अधिक भीड़ रहने की आशंका के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन और ज्यादा सतर्कता बरत रहा है। इस बार फोर्स भी बढ़ाया गया है।श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए डीजे, कार और ट्रैक्टर स्नानघाट से चार किलोमीटर पहले ही रोके जा रहे हैं। अधिक भीड़ बढ़ने पर कछला चौराहे से बाइक भी आगे नहीं जाने दी जाएगी। बता दें कि जिस प्रकार से बृहस्पतिवार को कांवड़ियों की भीड़ कछला गंगा घाट पहुंच रही है, उससे यह माना जा रहा है कि शुक्रवार सुबह भीड़ और बढ़ जाएगी, इससे सुबह से ही रूट डायवर्जन लागू होने की उम्मीद है। संवाद
नगर पंचायत ने अपने 86 कर्मियों को जारी किए पास
बीते रविवार को स्थानीय लोगों के साथ नगर पंचायत के कर्मचारियों को भी पुलिस ने घाट की तरफ नहीं जाने दिया था। इससे उनकी पुलिस कर्मियों से बहस भी हुई थी। ऐसी स्थिति इस बार न बने, इसके मद्देनजर नगर पंचायत ने एक दिन पहले ही अपने 86 कर्मचारियों को पास जारी कर दिए हैं, ताकि कर्मचारियों को घाट पर आने-जाने में कोई परेशानी ना हो।