{"_id":"68444cd52229d0f5d50dc3de","slug":"video-the-soldier-who-returned-after-training-as-agniveer-was-welcomed-in-ballia-vande-mataram-was-chanted-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया में अग्निवीर की ट्रेनिंग कर लौटे जवान का हुआ स्वागत, वंदे मातरम का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में अग्निवीर की ट्रेनिंग कर लौटे जवान का हुआ स्वागत, वंदे मातरम का जयघोष
दुबहर थाना क्षेत्र के किशुनीपुर तिवारी टोला निवासी विश्वजीत तिवारी को अग्निवीर की ट्रेनिंग कर घर वापसी पर शनिवार को स्टेशन प्रांगण में और शहीद अमित तिवारी प्रवेश द्वार के पास स्वागत किया गया। गांव तथा क्षेत्र के लोगों ने अग्निवीर को फूल, मालाओं से स्वागत किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् आदि देशभक्ति नारे लगाए। सभी लोग गाड़ियों से शहीद अमित तिवारी प्रवेश द्वार पहुंचे। सेवानिवृत्ति फौजी, ग्राम प्रधान ने अग्नि वीर विश्वजीत तिवारी का पुष्प माला से स्वागत किया। फौजी अंगद सिंह ने सैल्यूट करते हुए कहा कि अग्निवीर में भर्ती होकर देश की सेवा के लिए सेना में चयन होकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना एक बहुत महान कार्य है। पवन गुप्ता, दुर्गेश तिवारी, दीपक तिवारी, जयशंकर तिवारी, मोहित तिवारी, अमरजीत तिवारी, विशाल यादव, हरजीत सिंह, अमन यादव, अवनीश दुबे, सूरज आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।