फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Soil filling was carried out on the sunken approach road.

Ballia News: धंसे एप्रोच रोड पर कराई गई मिट्टी की भराई

Tue, 08 Sep 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Soil filling was carried out on the sunken approach road.
चितबड़ागांव। 17.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल की धंसे एप्रोच की समस्या आखिरकार सेतु निगम को दिख गई।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला में उक्त खबर बीते शुक्रवार के अंक में प्रकाशित हुई थी। सेतु निगम के अधिकारियों ने एप्रोच रोड के धंसे हिस्से पर मिट्टी भराई का कार्य कराया। इससे राहगीरों को फिलहाल आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
एप्रोच रोड धंसने के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से हादसे की आशंका भी बनी हुई थी। इसे लेकर आसपास के लोगों में नाराजगी थी। धंसे हिस्से में मिट्टी डलवाकर उसे समतल कराया गया। इससे अब लोगों का आवागमन पहले की तुलना में सुगम होने की उम्मीद है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने मिट्टी भराई को महज अस्थायी समाधान बताते हुए एप्रोच रोड पर पिचिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बारिश और पानी के दबाव के कारण दोबारा मिट्टी धंसने की आशंका बनी रह सकती है। ऐसे में एप्रोच रोड को स्थायी रूप से मजबूत करने के लिए पिचिंग कार्य कराया जाना जरूरी है। लोगों ने उम्मीद जताई कि सेतु निगम इस समस्या का स्थायी समाधान करते हुए एप्रोच रोड को मजबूत कराने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed