फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian hockey teams will revert to their traditional blue jerseys for the upcoming Asian Games

पुराने रंग में नजर आएगी भारतीय हॉकी टीम: एशियाई खेलों में नीली जर्सी में उतरेंगे खिलाड़ी, दिलीप टिर्की का एलान

Tue, 08 Sep 2026 07:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Sep 2026 07:01 PM IST
सार

एशियाई खेलों का आयोजन अगले कुछ दिनों में शुरू हो रहा है। इससे पहले हॉकी इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। इन खेलों में भारतीय हॉकी टीमें अपनी पुरानी नीली जर्सी में ही खेलने उतरेंगी।

विज्ञापन
Indian hockey teams will revert to their traditional blue jerseys for the upcoming Asian Games
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : IANS

विस्तार

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने मंगलवार को कहा कि भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमें जापान के आइची-नागोया में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में नीली जर्सी पहनकर खेलेंगी। टिर्की ने कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने टीम किट के रंगों को लेकर विकल्प दिए थे जिसके बाद हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की जर्सी के लिए नीले रंग को पहली पसंद बनाया।
विज्ञापन

टिर्की ने एशियाई खेलों में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों के लिए आयोजित विदाई समारोह के इतर कहा, आईओए ने हमें टीम किट के लिए रंगों के विकल्प दिए थे। हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की जर्सी के लिए पहला रंग नीला और दूसरा रंग ऑरेंज चुना है। मैने विश्व कप से पहले भी कहा था कि टीम जर्सी का नारंगी रंग स्थायी नहीं है। इसे भविष्य में बदला भी जा सकता है। अब एशियाई खेलों में नीला रंग वापस आ गया है। टीम नीली जर्सी में खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कप में जर्सी को लेकर हुआ था विवाद 
हाल ही में नीदरलैंड और बेल्जियम में हुए विश्व कप से ठीक पहले भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग पारंपरिक नीले से बदलकर ऑरेंज किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। उस समय टिर्की ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनकी या कार्यकारी बोर्ड की जानकारी के बिना जर्सी का रंग बदलने का फैसला लिया गया था। विवाद और बढ़ गया था जब टिर्की ने प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनकी या कार्यकारी बोर्ड की जानकारी के बिना जर्सी का रंग बदलने का फैसला लिया गया था। जर्सी का रंग बदलने के पीछे तर्क दिया गया था कि नीली टर्फ पर नीले रंग की जर्सी में खेलने से दिक्कत आती है। उस समय भी पूर्व कप्तान वीरेन रासकिन्हा, परगट सिंह, धनराज पिल्लै, अजित पाल सिंह समेत कई दिग्गजों ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आठवें स्थान पर रही, जबकि महिला टीम ने पांचवां स्थान हासिल किया जो 1974 के बाद उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed