फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman assaulted in land dispute; FIR registered against four.

Ballia News: जमीन के विवाद में महिला से मारपीट, चार पर प्राथमिकी

Tue, 08 Sep 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted in land dispute; FIR registered against four.
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में जमीनी विवाद को लेकर महिला से गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


श्रीनगर निवासी अनिता देवी पत्नी कमलेश यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रविवार की सुबह पड़ोसी धूरन यादव, अरविंद यादव, चंद्रिका यादव और बबलू यादव जमीनी विवाद को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर चारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान घर के पास रखी ईंटें भी फेंकी गईं, जिससे सामान को नुकसान पहुंचने की बात पीड़िता ने कही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed