फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ravi kishan viral dialogue money follows my brother song soon to be released

‘पूरे देश को पगलाने आ रहा हूं’: रवि किशन के वायरल डायलॉग ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ पर बना गाना; कब होगा रिलीज?

Tue, 08 Sep 2026 06:59 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Sep 2026 06:59 PM IST
सार

Ravi kishan Money Follows song: सांसद और अभिनेता रवि किशन ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में डायलॉग बोला था- ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर.. मनी फॉलोज..’। पहले उनका डॉयलॉग चर्चा में आया। फिर इस पर खूब मीम बने और अब खुद रवि किशन इस पर एक गाना रिलीज करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
ravi kishan viral dialogue money follows my brother song soon to be released
'मनी फॉलोज' गाने में रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रवि किशन बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आए दिन कभी उनकी बातों पर तो कभी उनके डांस स्टेप्स पर मीम बन रहे हैं। बीते दिनों सांसद का एक डायलॉग भी खूब वायरल रहा। अब इस डायलॉग पर वो गाना ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन


गानें के टीजर में क्या खास? 
मंगलवार को इस गाने की घोषणा करते हुए रवि किशन ने एक वीडियो साझा किया। गाने के टीजर में एक मां अपने बेटे से पूछती है- 'पढ़ाई में तो तेरा मन लगता नहीं सोचा है आगे क्या करेगा?' इसके जवाब में लड़का रवि किशन की आवाज में बोलता है- 'पूरे देश को पगला दूंगा, अभी कुछ पेश किया है, सुनो।’
विज्ञापन

इसके बाद रवि किशन उसी गाड़ी में बैठे गाना गाते नजर आते हैं। इस टीजर वीडियो को शेयर करते हुए रवि किशन ने सोशल मीडिया पर कैप्शन दिया, ‘पूरे देश को पगलाने आ रहा हूं।’ बता दें यह गाना 11 सितंबर को रिलीज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस गाने को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। इसमें रवि के अलावा रैपर मैलो डी ने भी आवाज दी है।

ravi kishan viral dialogue money follows my brother song soon to be released
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम- @ravikishann

क्या था रवि किशन का चर्चित डायलॉग? 

  • हाल ही में रवि किशन एक शो पर महमान बनकर पहुंचे थे।  
  • यहां होस्ट ने उनसे सवाल किया कि उन्हें हमेशा से पहचान ज्यादा चाहिए थी या पैसा?   
  • इस पर रवि किशन ने जवाब दिया- 'पहचान, मनी फॉलोज माय ब्रदर...मनी फॉलोज'। 
  • रवि ने इस डायलॉग को इस अंदाज में बोला कि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ravi kishan viral dialogue money follows my brother song soon to be released
फिल्म 'मिर्जापुर' में रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन का वर्कफ्रंट 
एक्टर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने नेगेटिव रोल निभाया है। फिल्म में उनके किरदार बब्बन बबुआ को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस साल वह वेब सीरीज ‘मामला लीगल है 2’ और फिल्म ‘मां बहन’ में भी नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed