{"_id":"6aca3c3e1840bfcfaa0d400c","slug":"video-sub-inspector-passes-away-in-ballia-last-rites-performed-on-the-banks-of-saryu-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया में सब इंस्पेक्टर का निधन, सरयू तट पर अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में सब इंस्पेक्टर का निधन, सरयू तट पर अंतिम संस्कार
बलिया जिले के सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के जमुई गांव निवासी सब इंस्पेक्टर मान सिंह यादव का 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे सिद्धार्थनगर जिले में तैनात थे और उनका निधन हृदय गति रुकने से हुआ। उनके निधन की खबर मिलते ही पैतृक गांव जमुई में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। शनिवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों और परिचितों की भीड़ जुट गई। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में सरयू नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदना जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।