फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Proposed rules will not apply to medicine sellers; protest called off.

Ballia News: दवा विक्रेताओं पर लागू नहीं होंगे प्रस्तावित नियम, विरोध कार्यक्रम वापस

Sun, 11 Oct 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Proposed rules will not apply to medicine sellers; protest called off.
बलिया। बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक शनिवार को विशुनीपुर स्थित दवा मंडी में हुई। जिसमें फुटकर दवा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों के संचालन से जुड़े प्रस्तावित नियमों पर चर्चा की गई। प्रदेश संगठन से मिली जानकारी के बाद सोमवार को प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम वापस लेने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि प्रस्तावित नियमों को लेकर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स, उत्तर प्रदेश (ओसीडीयूपी) के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री ने नौ अक्तूबर 2026 को आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर आपत्तियां दर्ज कराई थीं। पत्र में आवश्यक संशोधन करने की मांग की गई थी। कहा कि प्रदेश महामंत्री सुधीर अग्रवाल के प्रयासों से प्रदेश के ड्रग नियंत्रक शशि मोहन गुप्ता से दूरभाष पर वार्ता हुई। इसमें स्पष्ट किया गया कि संबंधित प्रस्तावित नियम फुटकर दवा विक्रेताओं पर लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में आयुक्त की ओर से भी स्पष्ट दिशा-निर्देश प्राप्त होने की जानकारी दी गई। इसके बाद संगठन ने जनपद स्तर पर अलग से ज्ञापन देने या किसी अतिरिक्त कार्रवाई की आवश्यकता नहीं समझी। इसी क्रम में सोमवार को प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम वापस ले लिया गया। एसोसिएशन ने इसे संगठन की एकजुटता और सक्रियता का परिणाम बताया। साथ ही कहा कि संगठन दवा विक्रेताओं के हितों, सम्मान और व्यापार की सुरक्षा के लिए सदैव एकजुट होकर काम करता रहेगा। बैठक में अनिल त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, विशाल सिंह, महामंत्री बब्बन यादव, वरुण तिवारी, लाल बहादुर सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed