{"_id":"6a564871055ba341dc02cdce","slug":"video-shatrughna-akhada-procession-taken-out-in-ballia-ahead-of-the-mahaviri-jhanda-rath-yatra-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया में महावीरी झंडा रथयात्रा से पहले निकला शत्रुघ्न अखाड़े का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में महावीरी झंडा रथयात्रा से पहले निकला शत्रुघ्न अखाड़े का जुलूस
सुभाष गुप्ता
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:02 PM IST
Link Copied
बलिया में ऐतिहासिक महावीरी झंडा रथयात्रा से पहले सोमवार की देर रात नगर में शत्रुघ्न अखाड़े का पारंपरिक जुलूस पूरे श्रद्धा, उत्साह और सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। भक्ति गीतों की स्वर लहरियों और जय महावीर के गगनभेदी जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और नगरवासी जुलूस में शामिल होकर भगवान महावीर के प्रति अपनी आस्था का प्रदर्शन करते रहे। रात्रि करीब 11 बजे अखाड़े के अध्यक्ष अशोक जायसवाल के नेतृत्व में तथा राकेश सिंह और राकेश यादव की मौजूदगी में जुलूस अखाड़े से प्रारंभ हुआ। पारंपरिक मार्ग से गुजरते हुए जुलूस पुलिस चौकी तिराहा, न्यू मार्केट, बस स्टेशन मार्ग, बस स्टैंड, मोहल्ला मिल्की, पोस्ट ऑफिस सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर अस्पताल मार्ग स्थित महावीर स्थान पहुंचा। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कुछ देर विश्राम के बाद जुलूस पुनः रवाना हुआ और सोनार पट्टी, पोस्ट ऑफिस होते हुए मध्यरात्रि के बाद दोबारा महावीर स्थान पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे जुलूस के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे, जबकि युवाओं ने पूरे जोश के साथ जय महावीर के उद्घोष लगाए। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं की ओर से शर्बत वितरण की व्यवस्था की गई, जिससे उमस भरे मौसम में शामिल लोगों को राहत मिली। महावीरी झंडा रथयात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया, चौकी प्रभारी गिरिजेश कुमार सिंह, एलआईयू टीम तथा आसपास के कई थानों की पुलिस जुलूस के साथ शुरू से अंत तक मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।