फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cook dies after being bitten by a venomous creature

Ballia News: जहरीले जंतु के काटने से रसोइया की मौत

Wed, 30 Sep 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Cook dies after being bitten by a venomous creature
सिकंदरपुर। रुद्रवार गांव के उसुरी में मंगलवार सुबह घर के समीप गोबर निकाल रही प्राथमिक विद्यालय की रसोइया को जहरीले जंतु ने काट लिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उसुरी गांव निवासी चानबली की पत्नी मुवली (36) प्राथमिक विद्यालय उसुरी में रसोइया के पद पर कार्यरत थीं। मंगलवार सुबह वह घर के पास गोबर निकाल रही थीं। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मुवली ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed