फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar Announces Koffee With Karan Season 9 says its One Last Time Streaming Date Revealed

कॉफी विद करण 9: करण जौहर ने की नौंवे सीजन की घोषणा, बोले- ‘यह आखिरी बार’; जानें कब शुरू होगा सेलिब्रिटी चैट शो

Wed, 30 Sep 2026 02:19 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Sep 2026 02:19 PM IST
सार

 Karan Johar On koffee With Karan: करण जौहर का टॉक शो ‘काफी विद करण 9’ जल्द रिलीज होने जा रहा है। इस शो का प्रोमो मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज किया। खास बात यह है कि इस प्रोमो वीडियो में करण ने शो से अपने भावनात्मक जुड़ाव पर बात की। जानें क्या बोले करण?  

विज्ञापन
Karan Johar Announces Koffee With Karan Season 9 says its One Last Time Streaming Date Revealed
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्मेकर करण जौहर अपने टॉक शो ‘काफी विद करण’ को होस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। फैंस को ‘काफी विद करण’ के सीजन 9 का बेसब्री से इंतजार है। मकर्स ने इसके नए सीजन की घोषणा एक प्रोमो के जरिए कर दी है। मगर यह सिर्फ प्रोमो नहीं बल्कि करण की तरफ से एक भावुक संदेश भी है। 

विज्ञापन

 

वीडियो में क्या बोले करण? 

करण जौहर ने ‘काफी विद करण 9’ का एलान करने के साथ-साथ अपने 22 साल पुराने सफर पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘मैंने 2004 में काफी विद करण को शुरू किया था। मुझे याद है कि जब मैंने अपने पिता से इस चैट शो का आइडिया शेयर किया। उन्होंने कहा कि तुम तो वैसे भी रोज चार दोस्तों से मिलते रहते हो, तो तुम्हें एक टॉक शो खोलने की क्या जरुरत है? इसके बाद मैंने अपने पिता को खो दिया। इसके बाद यह शो शुरू किया।’

विज्ञापन

Karan Johar Announces Koffee With Karan Season 9 says its One Last Time Streaming Date Revealed
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया
करण ने ताजा कीं सुनहरी यादें
इस वीडियो में आगे करण ने कहा, '8 सीजन 161 एपिसोड में काफी कुछ बदला इस शो में लवर्स आए, जो बाद में जा कर एक्स लवर्स हो गए, कुछ ऐसे थे जो जुड़े रहे, परिवारों के साथ दोस्त भी शामिल हुए ।शो में हुई अनगिनत बातचीत सुर्खियां, मीम्स, बहस और कभी न भूलने वाली यादें बन गईं। कुछ सफर ऐसे होते हैं जिन्हें खत्म करने की आप कोई योजना नहीं बनाते, बस, आपके मन में कहीं गहराई में यह बात होती है कि उन्हें कब छोड़ना है। 'कॉफी विद करण' मेरी जिंदगी का एक बहुत ही खास हिस्सा रहा है। इसने मुझे दोस्त, यादें, पूरी तरह से मस्ती भरे पल, ढेर सारा प्यार और हां, कुछ विवाद भी दिए हैं। मगर अब यह इस शो का आखिरी सीजन है। 
 
विज्ञापन

Karan Johar Announces Koffee With Karan Season 9 says its One Last Time Streaming Date Revealed
करण जौहर - फोटो : X
यह सीजन का आखिरी कप 
करण जौहर ने इस प्रोमो वीडियो में फैंस के सामने एक बड़ा खुलासा किया उन्होंने कहा, ' इन सबके बीच जो चीज हमेशा बनी रही, वह है दर्शक। वे हमारे साथ हंसे, हमसे बहस की, हमें ट्रोल किया, हमें सराहा और सबसे जरूरी बात, वे बार-बार एक और कप के लिए वापस आते रहे। अलविदा कहना भावुक कर देने वाला है, लेकिन यह सही भी लगता है। यह आखिरी सीजन उन सभी लोगों के प्रति आभार और प्यार के साथ एक आखिरी बार मग उठाने का मेरा तरीका है, जिन्होंने 'कॉफी विद करण' को वह बनाया है जो यह आज है। तो, आइए मेरे साथ कॉफी का एक आखिरी कप पीजिए। एक आखिरी बार।' 

विज्ञापन

Karan Johar Announces Koffee With Karan Season 9 says its One Last Time Streaming Date Revealed
'कॉफी विद करण' में करण जौहर - फोटो : करण जौहर इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगा 'कॉफी विद करण'? 
कॉफी विद करण सीजन 9 जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाला है। यह शो 14 अक्टूबर 2026 से इस चैट शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर शुरू होने जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed