फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3 famous religious sites to get a facelift with 3.40 crore

Ballia News: 3.40 करोड़ से चमकेंगे 3 प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, पर्यटन विकास को मिली स्वीकृति

Wed, 30 Sep 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
3 famous religious sites to get a facelift with 3.40 crore
बलिया/इंदरपुर । जनपद के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास कार्यक्रम वर्ष 2026-27 के तहत जनपद के तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों के पर्यटन विकास के लिए 3.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति शासन से मिल गई है। ये तीनों कार्य विधानसभा क्षेत्र बांसडीह के सुखपुरा में, बलिया सदर के हल्दी में और बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के कमरौली ग्राम पंचायत के निछुआडीह में कराए जाएंगे। शासन ने बांसडीह विधायक केतकी सिंह, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू और बिल्थरारोड विधायक हंसू राम के प्रस्ताव पर इस बजट को स्वीकृत किया है। स्वीकृति के बाद पर्यटन विभाग के अवर अभियंता सहित अधिकारियों की टीम ने तीनों स्थलों का निरीक्षण भी कर लिया है। खबर मिलते ही तीनों विधानसभा क्षेत्रों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। तीनों जनप्रतिनिधियों ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। शुउत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम लखनऊ के अवर अभियंता सुनील यादव के नेतृत्व में आर्किटेक्ट की टीम ने आकलन किया। अवर अभियंता सुनील यादव ने बताया कि धनराशि जारी हो गई है। जल्द ही कार्य रू हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हल्दी में 1 करोड़ का विकास
विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू के प्रस्ताव पर हल्दी स्थित प्रसिद्ध नेकू बाबा एवं हुलासो सती मां मंदिर पर 1 करोड़ रुपये से विकास कार्य होगा। यहां बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ शौचालय, पेयजल व्यवस्था, क्यूआर कोड के साथ साइनेज, यात्री बेंच और लैंडस्केपिंग का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

कमरौली के निछुआडीह में 1.20 करोड़ से विकास
बिल्थरारोड विधायक हंसू राम के प्रस्ताव पर कमरौली ग्राम पंचायत के निछुआडीह स्थित माता परमेश्वरी देवी मंदिर पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां भी बहुउद्देशीय हॉल, लाइट, प्रसाधन, पेयजल, साइनेज विथ क्यूआर कोड, यात्री बैठने की व्यवस्था और लैंडस्केपिंग का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखपुरा में 1.20 करोड़ से योगी बाबा मंदिर का विकास बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सुखपुरा स्थित प्रसिद्ध योगी बाबा मंदिर के लिए 1.20 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। यह प्रस्ताव विधायक केतकी सिंह की ओर से भेजा गया था। यहां भी बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश, शौचालय, पेयजल, क्यूआर कोड साइनेज, यात्री बेंच और लैंडस्केपिंग जैसे कार्य होंगे। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे न सिर्फ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed