फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The dinosaur pandal will be 130 feet long and 18 feet high

Ballia News: 130 फीट लंबा और 18 फीट ऊंचा होगा डायनासोर का पंडाल

Wed, 30 Sep 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The dinosaur pandal will be 130 feet long and 18 feet high
बेल्थरारोड। दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कृषि मंडी के निकट इंडियन क्लब की ओर से इस बार डायनासोर के स्वरूप में भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। 130 फीट लंबे और 18 फीट ऊंचे इस पंडाल का आकार और डिजाइन लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने लगा है। पंडाल को लेकर बच्चों, युवाओं और श्रद्धालुओं में उत्साह है।
विज्ञापन

क्लब के संरक्षक एवं पूर्व सभासद पुनीत कुमार गुप्त ने बताया कि पंडाल निर्माण का कार्य करीब एक माह से चल रहा है। निर्माण में अब तक लगभग एक हजार बांस, एक क्विंटल से अधिक रस्सी, वाटरप्रूफ फोम और प्लास्टिक के तिरपाल का इस्तेमाल किया जा चुका है। डायनासोर के स्वरूप को आकर्षक और जीवंत बनाने के लिए निर्माण के दौरान बारीकी का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed