{"_id":"670157b147674d43ee0ed784","slug":"video-bulldozer-of-municipality-ran-on-encroachment-in-azamgarh-officer-said-campaign-will-conducted","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर, सड़क पर मचा हड़कंप, अफसर बोले- चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर, सड़क पर मचा हड़कंप, अफसर बोले- चलेगा अभियान
नगरपालिका ने शनिवार को प्रशासन और पुलिस बल के साथ मिलकर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया। जिसकी शुरुआत नगरपालिका चौराहे से हुई। जो चौक शंकर जी त्रिमुहानी तक चली। दुकानदारों ने अतिक्रमण टीम को देखते ही अपने अपने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। शहर में बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर शनिवार को नगरपालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिससे दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अभियान के दौरान नगरपालिका कर्मियों ने दुकानों के बाहर पड़े बोर्ड आदि सामान को कब्जे में लिया। इस अभियान की कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में हडकंप मच गया और दुकानदारों ने दुकान के बाहर पड़ा सामान जल्दी जल्दी अंदर करना शुरू कर दिया। वहीं पालिका कर्मियों ने दुकानों के बाहर रखे बोर्डों को कब्जे में लेकर ट्राली में रख लिया। कर निर्धारण अधिकारी धर्मवीर सोनी ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। जो भी नाले, नालियों और सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जे हैं। उनको हटाया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा। अभियान को चलाने के लिए रोस्टर बनाया गया है। इस रोस्टर के तहत नगर क्षेत्र के सभी इलाकों में अभियान चलाकर नगर को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।बड़ादेव के पास महिला अस्पताल के समीप लगे टावर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी, ग़लत पाए जाने पर इसे हटाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।