Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhuvan Bam Booked For Alleged Obscene Conduct At Parul University Comedy Show In Vadodara

भुवन बाम: कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज हुई FIR, यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में अश्लील हरकत करने का आरोप; जानें मामला

Sun, 29 Nov 2026 08:17 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 29 Nov 2026 08:17 PM IST
सार

  • Bhuvan Bam: कॉमेडियन और यूट्यूबर भुवन बाम इन दिनों उनकी सीरीज 'ढिंढोरा 2' के लिए चर्चा में हैं। 
  • सीरीज को मिल रही सराहना के बीच भुवन बाम कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। 
  • जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Bhuvan Bam Booked For Alleged Obscene Conduct At Parul University Comedy Show In Vadodara
भुवन बाम के खिलाफ दर्ज हुई FIR - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के वडोदरा जिले की पारुल यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कॉमेडी शो के दौरान कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी और आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप में भुवन बाम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


कॉमेडी शो के दौरान हुई घटना
पीटीआई के मुताबिक, भुवन बाम के खिलाफ वाघोडिया पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह धारा सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकत और गाने से जुड़ी है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद भुवन की आलोचना भी हो रही है।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, यह घटना 25 नवंबर को पारुल यूनिवर्सिटी के कैंपस में हुई थी। यूनिवर्सिटी ने अपने लिमडा गांव स्थित परिसर में 'लवारी' नाम से एक कॉमेडी शो आयोजित किया था। यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक चला था। इसमें यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ कई अन्य लोग भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Bhuvan Bam Booked For Alleged Obscene Conduct At Parul University Comedy Show In Vadodara
भुवन बाम - फोटो : इंस्टाग्राम-@bhuvan.bam22
भुवन पर लगे ये आरोप 
यूनिवर्सिटी के सुरक्षा प्रमुख महेंद्रप्रताप सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान भुवन बाम ने वहां मौजूद अभिनेत्री संजीदा शेख से बातचीत करते हुए एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि भुवन ने दर्शकों और वहां मौजूद अन्य कलाकारों के सामने पानी की बोतल के साथ अश्लील हरकत की। उन्होंने पेशाब करने की नकल की थी।

Bhuvan Bam Booked For Alleged Obscene Conduct At Parul University Comedy Show In Vadodara
भुवन बाम - फोटो : इंस्टाग्राम- @bhuvan.bam22
यूनिवर्सिटी प्रशासन को नहीं थी जानकारी
शिकायतकर्ता के मुताबिक, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति इस शर्त पर दी थी कि शैक्षणिक संस्थान की गरिमा और अनुशासन का ध्यान रखा जाएगा। हालांकि, एफआईआर में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को कथित टिप्पणी और हरकतों के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी और न ही इसके लिए उनकी सहमति ली गई थी।

इस मामले में रविवार को शिकायत दर्ज कराई गई। वडोदरा ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक सुशील अग्रवाल ने बताया, 'हमने यूट्यूबर भुवन बाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है।'

देखें भुवन का वायरल वीडियो-
 

ये भी पढ़ें- रामायण: किसकी जिद पर अमित शाह ने देखी रणबीर की फिल्म? निर्माता ने किया खुलासा; ऐसा था गृह मंत्री का रिएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed