Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri father accused of killing two and half year old son kinhawar

पिता ने ढाई साल के बेटे को पटक कर मार डाला: मोमोज की जिद कर रहा था मासूम, पहले ले चुका है पीटकर पत्नी की जान

Sun, 29 Nov 2026 08:23 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बिछवां
संवाद न्यूज एजेंसी, बिछवां Published by: विकास कुमार Updated Sun, 29 Nov 2026 08:23 PM IST
सार

मैनपुरी के किन्हावर गांव में ढाई साल के सौरभ उर्फ शौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आठ वर्षीय भाई तेजू ने पुलिस को बताया कि पिता ने शराब के नशे में उसे जमीन पर पटक दिया था। पुलिस ने पिता से पूछताछ की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर और प्राथमिकी का इंतजार है।

विज्ञापन
mainpuri father accused of killing two and half year old son kinhawar
बड़े बेटे ने सुनाई पिता की हैवानिय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मैनपुरी स्थित किन्हावर में एक ढाई साल के मासूम को शराब के नशे में धुत पिता ने जमीन पर पटक कर मार डाला। सूचना पर पुलिस जब जांच करने पहुंची तो मृतक के आठ वर्षीय भाई तेजू ने दिल दहला देने वाली हकीकत बताई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


Trending Videos

दो बेटों ने बताई दिल दहला देने वाली वारदात
थाना क्षेत्र के गांव किन्हावर में रविवार शाम करीब पांच बजे ढाई साल के मासूम सौरभ उर्फ शौर्य की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जब मौके पर जांच करने के लिए पहुंची तो वहां मौजूद मृतक के 11 वर्षीय अभय और आठ वर्षीय तेजू ने दिल दहला देने वाला सच बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'पापा ने भाई को पटक कर मार डाला'
अभय ने पुलिस को बताया कि वह दुकान से कुछ लेने के लिए गया था, तेजू ने बताया कि पिता शराब के नशे में धुत थे। उसने देखा कि पिता ने छोटे भाई शौर्य को उठा कर जमीन पर पटक कर मार डाला। बच्चे ने पिता पर गंभीर आरोप लगाए तो पुलिस भी हरकत में आ गई। पूछताछ के लिए शराबी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस अभी किसी गिरफ्तारी व हिरासत के संबंध में इनकार कर रही है।

विज्ञापन

मोमोज खाने की जिद कर रहा था मासूम
वहीं, गांव में यह भी चर्चा है कि दोनों बड़े भाई खाने के लिए मोमोज लेकर आए तो ढाई साल का शौर्य भी मोमोज की जिद करने लगा। इस बात पर गुस्से में आकर शराबी पिता ने उसे जमीन पर पटक कर मार डाला। एक महीने पहले करवा चौथ के दिन शराबी ने अपनी पत्नी को भी बेरहमी से पीटा था। जिसके बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई थी। पत्नी बंगाल की रहने वाली थी, जिस वजह से किसी ने कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने दोनों बच्चों के बयान दर्ज किए, वहीं बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है।

आरोपी की आम शोहरत भी खराब
पुलिस जब गांव में मासूम की मौत के मामले में जांच करने पहुंची तो ग्रामीणों ने एक सुर में आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए। एक किशोरी ने बताया कि पहले वह पत्नी पर भी हमला कर चुका था, पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपी शराब पीने का आदी है।

पुलिस का बयान
एक बच्चे की मौत हुई है, पिता पर ही हत्या करने का आरोप लग रहा है। पुलिस मामले में गहनता से सभी तथ्यों की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। -रामकृष्ण द्विवेदी, सीओ भोगांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed