Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   greater noida beer can dispute friend shoots tushar thakur with fathers licensed pistol

बीयर को लेकर विवाद: आखिरी केन पीने पर कत्ल, बचपन के दोस्त ने दोस्त को मारी गोली; एक ही फ्लैट में रहते थे दोनों

Sun, 29 Nov 2026 09:03 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 29 Nov 2026 09:03 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा की एसकेए ओरियन सोसाइटी में बीयर की आखिरी केन पीने को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय सौरभ शर्मा ने अपने दोस्त तुषार ठाकुर (21) की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया। सेक्टर-142 थाना पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस हथियार उसके पास पहुंचने की जांच कर रही है।

विज्ञापन
greater noida beer can dispute friend shoots tushar thakur with fathers licensed pistol
बीयर पीने के विवाद में दोस्त ने मारी दोस्त को गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-143बी स्थित एसकेए ओरियन सोसाइटी के एक फ्लैट में शनिवार सुबह शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने अपने साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि बीयर की एक केन बची थी। उसे पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान सौरभ शर्मा (25) ने तुषार ठाकुर (21) को गोली मार दी। गोली लगने से तुषार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सेक्टर-142 थाना पुलिस ने आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

फरीदाबाद के रहने वाले थे दोनों दोस्त
पुलिस के मुताबिक मृतक तुषार ठाकुर और आरोपी सौरभ शर्मा मूलरूप से फरीदाबाद के रहने वाले हैं। दोनों के घर आसपास हैं और एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों निजी कंपनियों में नौकरी करते थे। अगस्त 2026 से दोनों सेक्टर-143बी स्थित एसकेए ओरियन सोसाइटी के फ्लैट किराये पर लेकर साथ रह रहे थे। हाल में दोनों की नौकरी छूट गई थी। इसके बाद से वह नई नौकरी की तलाश में थे और विभिन्न कंपनियों में इंटरव्यू दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीयर की आखिरी केन को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे दोनों फ्लैट में मौजूद थे। इस दौरान दोनों बीयर पी रहे थे। बीयर की एक केन बची हुई थी। उसे कौन पिएगा, इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर सौरभ ने पिस्टल निकालकर तुषार को गोली मार दी। गोली लगने से तुषार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के समय फ्लैट में दोनों युवक ही मौजूद थे। 

विज्ञापन

पिता की लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली
गोली चलने की सूचना से सोसाइटी में भी अफरातफरी मच गई। मामले में एक अहम बात सामने आई है कि वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल आरोपी सौरभ के नाम पर नहीं, बल्कि उसके पिता के नाम पर लाइसेंसी है। आरोपी के पिता एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उन्होंने अपने नाम पर पिस्टल का लाइसेंस लिया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली है। अब इस बात की भी जांच की जा रही है कि लाइसेंसी हथियार आरोपी के पास कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसने इसका इस्तेमाल किया। पुलिस की ओर से पिस्टल के लाइसेंस को निलंबित करने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजन की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा
सोसाइटी में गोली चलने की सूचना और आवाज के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-142 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं तुषार की मौत की खबर मिलने के बाद फरीदाबाद स्थित उसके परिवार में मातम पसरा है। जिस युवक के साथ वह पिछले कई महीनों से रह रहा था। उसी पर उसकी हत्या का आरोप है। वहीं एसीपी सेंट्रल नोएडा कमलेश कांत ने बताया कि आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई है। पिस्टल आरोपी के पिता के नाम पर है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

बचपन के दोस्त की हत्या से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जिस बेटे को बचपन से आंखों के सामने बड़ा होते देखा, जिसके साथ परिवार ने न जाने कितने सपने संजोए थे, उसकी मौत की खबर ने परिजनों को भीतर तक तोड़ दिया। परिवार के लोगों को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि जिस युवक के साथ बचपन बीता, वही अब इस दुनिया में नहीं रहा। घर में हर तरफ मातम पसरा है। परिजनों की आंखें बार-बार दरवाजे की तरफ उठ जाती हैं, मानो वह अभी लौटकर आएगा और सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
परिवार के लिए यह सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि उन तमाम यादों का अचानक खत्म हो जाना है, जिन्हें उन्होंने उसके साथ जिया था। बचपन की शरारतें, दोस्तों के साथ बिताए पल और परिवार के बीच उसकी मौजूदगी अब सिर्फ यादों में रह गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि हंसते-खेलते युवक की जिंदगी इस तरह खत्म हो गई। जिस घर में कुछ समय पहले तक खुशियां थीं, वहां अब चीख-पुकार और सन्नाटा है। रिश्तेदार और परिचित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं, लेकिन अपनों को खोने का यह दर्द किसी के समझाने से कम नहीं हो रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed