Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Called for forming an SP government in 2027

Azamgarh News: 2027 में सपा सरकार बनाने का किया आह्वान

Sun, 29 Nov 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Called for forming an SP government in 2027
नेहरू हॉल में सपा के कार्यक्रम में मंच पर अति​थियों का स्वागत। स्रोत-पार्टी - फोटो : ARchive
वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज करने के बाद शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव का नेहरू हॉल में समाजवादी पार्टी और शिक्षक समुदाय की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान सपा नेताओं, शिक्षकों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

लाल बिहारी यादव ने कहा कि शिक्षक निर्वाचन का चुनाव चुनौतीपूर्ण था। शिक्षकों और समाजवादी विचारधारा के समर्थकों के सहयोग से उन्हें जीत मिली है। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान और हितों की रक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सपा सरकार बनने पर शिक्षकों के मानदेय और सम्मान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि एमएलसी की जीत शिक्षकों के संघर्ष, एकजुटता और समाजवादी विचारधारा की जीत है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक अखिलेश यादव, नफीस अहमद, पूजा सरोज, बेचई सरोज, बृजलाल सोनकर, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता पप्पू कुमार यादव आदि रहे। संचालन अजीत कुमार राव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed