{"_id":"6a70bae432dc4405cc053c0e","slug":"video-kheer-prasad-was-distributed-at-gyan-bharti-inter-college-on-the-first-monday-of-the-month-of-sawan-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सावन के प्रथम सोमवार पर ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में किया खीर का प्रसाद वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के प्रथम सोमवार पर ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में किया खीर का प्रसाद वितरण
गजरौला। सावन के प्रथम सोमवार पर ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को खीर का प्रसाद खिलाया गया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक रोेहताश शर्मा व प्रधानाचार्य पीजी गोस्वामी ने कहा कि सावन में पुण्य कार्य करने का फल कई गुना बढ़ जाता है।
कॉलेज के उप प्रबंधक ईशान अग्रवाल ने बताया कि वह कई दिन से विचार कर रहे थे कि कॉलेज में छात्र-छात्राओं को खीर का प्रसाद वितरित किया जाए। इसके लिए सावन का प्रथम सोमवार सबसे उपयुक्त लगा। उन्होंने कई भगौने में खीर बनवाई। कॉलेज के बरामदे में खड़े होकर प्रबंधक, प्रधानाचार्य व स्टाफ केे साथ मिलकर खीर का वितरण शुरू कराया गया। सबसे पहले देवी स्वरूपा एक पांच वर्षीय कन्या को खीर का प्रसाद वितरण किया। इसके बाद छात्राओं नेे पंक्तिबद्ध होकर खीर का प्रसाद ग्रहण किया। छात्राओं के बाद छात्रों नेे प्रसाद प्राप्त किया। इस दौरान ईशान अग्रवाल ने कहा कि सावन में किए गए धार्मिक कार्यों का महत्व कई गुना बढ़ जाता हैै और उसका फल मिलता है। इसी कारण खीर के प्रसाद का वितरण किया गया है। इस मौके पर लोकेंद्र सिंह, उमेश कुमार, प्रदीप शर्मा, राम अवतार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।