{"_id":"6ab82dc8b565fa5e59097b96","slug":"new-development-works-worth-20-crore-will-begin-in-october-november-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-174012-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अक्तूबर-नवंबर में शुरू होंगे 20 करोड़ के नए विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अक्तूबर-नवंबर में शुरू होंगे 20 करोड़ के नए विकास कार्य
विज्ञापन
अमरोहा। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों की ओर से नए विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। इन प्रस्तावों को अंतिम रूप देकर अक्तूबर और नवंबर में विकास कार्य शुरू कराने की तैयारी है। जिला पंचायत से करीब 14 करोड़ और क्षेत्र पंचायतों से छह करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं।
जिला पंचायत का कार्यकाल 11 जुलाई को समाप्त हो गया है। इसके बाद पंचायत अध्यक्ष को ही प्रशासक बना दिया गया, लेकिन पंचायत क्षेत्र में नए काम शुरू करने से पहले डीएम से अनुमोदन लेना जरूरी है। अब जो नए प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। उन प्रस्तावित कार्यों में गांवों में इंटरलॉकिंग सड़कें, स्कूलों की चहारदीवारी और संपर्क मार्गों का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर तैयार कराकर जल्द अनुमोदन कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी विकास कार्य शुरू हो सकें।
जिला पंचायत की ओर से प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इसी प्रक्रिया के तहत प्रस्ताव तैयार कराकर अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे। मंजूरी मिलने के बाद संबंधित क्षेत्रों में सड़क, नाली, खड़ंजा समेत अन्य जरूरी विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। इससे गांवों में नए विकास कार्य अक्तूबर-नवंबर में शुरू कराए जाएंगे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी डॉ. राकेश कुमार यादव ने बताया कि जिला पंचायत से 14 करोड़ रुपये की धनराशि के प्रस्तावों को तैयार कराया जा रहा है। इनको अनुमोदन के लिए डीएम के पास भेजा जाएगा। इस राशि से गांवों में नाले-नालियां और सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।