फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Sensational triple murder in Raipur: Husband stabs wife and two innocent children to death

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को चाकू से काट डाला, फिर खुद को भी मारा

Sun, 27 Sep 2026 11:05 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 27 Sep 2026 11:05 AM IST
सार

रायपुर के डुमरतराई स्थित साहूपारा में पति ने कथित चरित्र शंका के चलते पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की चाकू से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश की। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती आरोपी का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Sensational triple murder in Raipur: Husband stabs wife and two innocent children to death
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डुमरतराई स्थित साहूपारा में ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। माना थाना क्षेत्र में एक पति ने कथित तौर पर चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पर चाकू से हमला कर आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया है। घटनास्थल को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी रात में घर पहुंचता था, पुलिस ने आधी रात घेराबंदी कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पड़ोसियों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और किन परिस्थितियों में आरोपी ने पत्नी और दोनों बच्चों पर हमला किया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, बालोद निवासी भुनेश्वर साहू अपने परिवार के साथ साहूपारा में किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि देर रात विवाद के बाद उसने पहले अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू पर चाकू से हमला किया। इसके बाद उसने अपने दो बच्चों आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) पर भी चाकू से हमला कर दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed