{"_id":"6a706814b77f456a290e84d8","slug":"video-yadav-mahasabha-performed-jalabhishek-of-baba-vishwanath-for-the-10th-consecutive-year-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"यादव महासभा ने लगातार 10वें साल किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक ;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव महासभा ने लगातार 10वें साल किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक ;video
श्री कृष्णा यादव महासभा ने अपनी वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए लगातार दसवें वर्ष श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन में यादव समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। उन्होंने विश्व शांति, राष्ट्र की समृद्धि, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की मंगलकामना की। जलाभिषेक कार्यक्रम के लिए यादव समाज के लोग लक्सा थाना के निकट एक होटल पर एकत्र हुए। यहां से यादव महासभा के अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में सभी समाजबंधु काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यादव समाज की वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन इस वर्ष भी विधिवत किया गया। जगदीश यादव दिल्ली सरकार के ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने इस आयोजन को समाज के लिए गौरव का विषय बताया। यह धार्मिक आयोजन लगातार दसवें वर्ष उसी श्रद्धा, आस्था और परंपरा के साथ संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।