{"_id":"681a3ceb004cd9e9ef05d7b5","slug":"video-amethi-maka-daral-aaja-thapahara-12-bja-bjaga-sayarana-yathathha-ka-sathata-ma-aapatha-parabthhana-ka-haga-parakha-2025-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amethi: मॉक ड्रिल आज, दोपहर 12 बजे बजेगा सायरन, युद्ध की स्थिति में आपदा प्रबंधन की होगी परख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: मॉक ड्रिल आज, दोपहर 12 बजे बजेगा सायरन, युद्ध की स्थिति में आपदा प्रबंधन की होगी परख
पड़ोसी देश से युद्ध की आशंका से पहले मॉक ड्रिल के माध्यम से तैयारियों को परखा जा रहा है, जिसमें देश के 244 जिले में से उत्तर प्रदेश के 19 जिलों को शामिल किया गया है। हालांकि अमेठी जिला इस सूची में शामिल नहीं है, फिर भी आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन की परख के लिए डीएम ने मॉक ड्रिल कराने का फैसला लिया है। सात मई बुधवार को दोपहर 12 बजे सायरन बजने के साथ ही सभी तहसीलों, जिला मुख्यालय, पुलिस, एनसीसी, स्काउट, औद्योगिक क्षेत्र आदि में अभ्यास किया जाएगा।
डीएम संजय चौहान ने कहा कि सायरन की आवाज सुन कर घबराए नहीं, सभी प्रकार की विद्युत आपूर्ति बंद करने संग वाहन तत्काल सड़क किनारे रोक दें। घरों में इनवर्टर, जनरेटर, अन्य उपकरण बंद कर दें। फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस व परिवहन की सुविधा तैयार रखने संग कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी।
डीएम ने कहा कि मॉक ड्रिल से आम जनता में जागरूकता बढ़ेगी और आपदा प्रबंधन की जानकारी घर-घर पहुंचेगी। लोग इस अभ्यास में सहयोग करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। बैठक में सीडीओ सूरज पटेल, एडीएम अर्पित गुप्ता, एएसपी हरेंद्र कुमार, डीडीओ वीर भानु सिंह सहित सभी एसडीएम, सीओ व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।