फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ganpati Bappa enthroned in the pandals.

Amethi News: पंडालों में विराजे गणपति बप्पा

Tue, 15 Sep 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 15 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa enthroned in the pandals.
जगदीशपुर के इंडोरामा इकाई टाउनशिप और भेल उपनगरी में स्थापित पंडाल में पूजन करते श्रद्धालु। स्रो
जगदीशपुर। गणेश चतुर्थी के पहले दिन सोमवार को पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार के बीच पंडालों में गणपति की स्थापना की गई। इंडोरामा इकाई टाउनशिप और भेल उपनगरी में विधिविधान से पूजन-अर्चन हुआ। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए।
विज्ञापन


इंडोरामा इकाई टाउनशिप के पूजा पंडाल में इकाई प्रमुख राजेंद्र सांखे ने पत्नी उषा सांखे के साथ गणेश प्रतिमा का पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा हुई। भगवान गणेश को भोग अर्पित किया गया। इसके बाद आरती की गई। पूजन में टाउनशिप के कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा।
विज्ञापन


भेल उपनगरी स्थित पूजा पंडाल में भी गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। यहां श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। बप्पा के विराजमान होते ही जयकारे गूंजने लगे। पहले दिन दोनों स्थानों पर पूजा-पाठ और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना कर उत्सव की शुरुआत की। सिंहपुर के फत्तेपुर गांव में सोमवार से गणपति का पूजन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed