{"_id":"6aa847424105c53c7d07cddc","slug":"outrage-erupts-over-unannounced-power-cuts-amethi-news-c-96-1-ame1015-175648-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अघोषित जली कटौती पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अघोषित जली कटौती पर फूटा गुस्सा
Tue, 15 Sep 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
सेमरौता विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
सिंहपुर। अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा सोमवार को विद्युत उपकेंद्र सेमरौता में देखने को मिला। सपाइयों ने उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग उठाई। इसके बाद एसडीओ आशुतोष गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिन-रात बार-बार बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। किसान, व्यापारी, विद्यार्थी और छोटे उद्योग संचालक परेशान हैं। बिजली न मिलने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद करने की मांग की गई। निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।
खराब ट्रांसफार्मर और जर्जर बिजली लाइनों को तत्काल ठीक कराने की मांग की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त वोल्टेज उपलब्ध कराने को कहा गया। बिजली कटौती से पहले जनता को सूचना देने की मांग भी रखी गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाए। उन्होंने समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नईम अहमद, भुवनेश सिंह, अखिलेश तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष तिलोई राम प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।