{"_id":"6aa8495acb21229e7f00d248","slug":"observing-a-waterless-fast-to-pray-for-enduring-marital-bliss-amethi-news-c-96-1-ame1022-175690-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निर्जला व्रत रख अखंड सौभाग्य की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निर्जला व्रत रख अखंड सौभाग्य की कामना
Tue, 15 Sep 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
कालिकन धाम के शिव मंदिर में पूजन-अर्चन करती महिलाएं।- संवाद
अमेठी सिटी। अखंड सौभाग्य की कामना में सुहागिनों ने हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखा। सोलह शृंगार कर महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश की विधिविधान से पूजा की। किशोरियों ने भी मनचाहा वर पाने की कामना से व्रत रखा। सुबह से घरों और शिवालयों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। शाम को भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन कर तीज व्रत की कथा सुनी।
व्रती महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती का अभिषेक किया। माता गौरी को चूड़ी, मेहंदी, साड़ी, सिंदूर और अन्य शृंगार सामग्री अर्पित की। महिलाओं ने सुखद दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर समूह में भजन-कीर्तन भी हुआ। संग्रामपुर के कालिकन धाम स्थित शिव मंदिर और गणेश देवतन मंदिर में महिलाएं पहुंचीं।
पुजारियों की देखरेख में सामूहिक पूजा कराई गई। पीढ़ी स्थित तपेश्वरनाथ मंदिर में भी महिलाओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर माता पार्वती की पूजा की। मंदिर परिसर में दिनभर हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही। महिलाओं ने कतार में लगकर शांतिपूर्वक दर्शन-पूजन किया।