{"_id":"6aca3e361c2df8134b030d2e","slug":"video-amatha-ma-sava-karaugdha-sa-savaraga-ramajanaka-navagaraha-sagara-thhama-bugdhhaga-rajagara-ka-avasara-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में सवा करोड़ से संवरेगा रामजानकी नवग्रह सगरा धाम, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में सवा करोड़ से संवरेगा रामजानकी नवग्रह सगरा धाम, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
अमेठी के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के भटगवां स्थित ऐतिहासिक श्रीरामजानकी नवग्रह सगरा धाम के विकास पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के तहत परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। पर्यटन विकास से बाहरी आगंतुकों की आवाजाही बढ़ने और स्थानीय स्तर पर रोजगार व कारोबार के नए अवसर बनने की उम्मीद है।
परियोजना के तहत धाम परिसर में बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन और पेयजल की सुविधा विकसित की जाएगी। श्रद्धालुओं को स्थल की जानकारी देने के लिए क्यूआर कोड युक्त साइनेज लगाए जाएंगे। इसके अलावा लैंडस्केपिंग और सुंदरीकरण के अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। इन सुविधाओं से धार्मिक स्थल पर आने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। आगंतुकों की संख्या बढ़ने पर आसपास की दुकानों और खानपान से जुड़े कारोबार को भी बढ़ावा मिल सकता है।
पुजारी योगेंद्र प्रसाद के अनुसार, श्रीरामजानकी नवग्रह सगरा धाम का निर्माण भर राजाओं ने कराया था। यहां रामजानकी मंदिर के साथ नवग्रह सगरा स्थित है। इसके चारों ओर चार घाट बने हैं। सगरा के चारों ओर आठ ग्रहों के स्थान और उनके नीचे आठ कमरे हैं। बीच में सूर्य का स्थान है। तीन घाट स्नान के लिए और एक घाट गोवंशों के पानी पीने के लिए बनाया गया था। यह स्थल लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों की आस्था का केंद्र है।
विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि रामजानकी नवग्रह सगरा धाम क्षेत्र की धार्मिक आस्था और पहचान से जुड़ा है। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।
जिला पर्यटन अधिकारी परिजात पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के तहत परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको की ओर से एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द में बजट मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।