Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
World Mental Health Day: Students at MM College, Fatehabad, pledged to build a drug-free society.
{"_id":"6ac9ef478af322d663014237","slug":"video-world-mental-health-day-students-at-mm-college-fatehabad-pledged-to-build-a-drug-free-society-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: फतेहाबाद में एमएम कॉलेज में विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: फतेहाबाद में एमएम कॉलेज में विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एमएम कॉलेज में जिला नागरिक अस्पताल के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘मन जागृति’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन कालेज की एनएसएस यूनिट द्वारा डॉ. विकेश सेठी व प्रो. प्रतिभा मखीजा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने की, जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उप सिविल सर्जन एवं मनोचिकित्सक डॉ. गिरिश कुमार एवं क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. गविन्द्र कौर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
मुख्य वक्ता उप सिविल सर्जन डॉ. गिरिश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और मानसिक स्वास्थ्य के संबंध के प्रति जागरूक करते हुए कहा, नशा न केवल व्यक्ति के शरीर को खोखला करता है, बल्कि उसके मानसिक संतुलन, परिवार और भविष्य को भी पूरी तरह तबाह कर देता है। युवा शक्ति को भ्रमित होने से बचाना और उन्हें नशे के जाल से निकालना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति कभी नशे का सहारा नहीं लेता, इसलिए किसी भी प्रकार के तनाव में नशे से दूर रहकर सही मार्गदर्शन लें। वहीं डॉ. गविन्द्र कौर ने भी मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय सांझा किए। प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, आज के प्रतिस्पर्धी दौर में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। तनाव, चिंता और नकारात्मक सोच से बचकर ही युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगा सकते हैं। एक संतुलित मन ही जीवन में सफलता और समाज निर्माण का आधार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।