Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
Sharadiya Navratri to begin at Jwalaji with the flag-hoisting ceremony; the Goddess's shrine to be adorned with 51 quintals of flowers
{"_id":"6ac9f0822ca0be9037063f66","slug":"video-sharadiya-navratri-to-begin-at-jwalaji-with-the-flag-hoisting-ceremony-the-goddesss-shrine-to-be-adorned-with-51-quintals-of-flowers-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: ज्वालाजी में झंडा रस्म के साथ शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, 51 क्विंटल फूलों से सजेगा मां का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: ज्वालाजी में झंडा रस्म के साथ शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, 51 क्विंटल फूलों से सजेगा मां का दरबार
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रविवार से शारदीय अश्विन नवरात्र का शुभारंभ होगा। नवरात्र का आगाज विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक झंडा रस्म के साथ किया जाएगा। मंदिर न्यास धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार माता के दरबार में नवरात्र की शुरुआत करेंगे। नवरात्र 20 अक्तूबर तक चलेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर प्रशासन व जिला पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन से मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालुओं की आवाजाही के अनुसार रात को कपाट बंद किए जाएंगे। वहीं, छठी, सप्तमी और अष्टमी को मंदिर 24 घंटे दर्शन के लिए खुला रहेगा। नवरात्र के मद्देनजर मंदिर परिसर को 51 क्विंटल देशी-विदेशी और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। पंजाब सहित बाहरी राज्यों से आए कारीगर दिन-रात मंदिर को फूलों और आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने में जुटे हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को मां ज्वाला की ज्योतियों के लाइव दर्शन करवाने के लिए एलईडी की व्यवस्था भी की गई है। नवरात्र मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 250 पुलिस जवान और 75 होमगार्ड तैनात रहेंगे। पूरे शहर को सात सेक्टरों में बांटा गया है। मंदिर और शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे 80 सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से भी क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।