{"_id":"6aca93497a6cbe01310e4419","slug":"discussion-on-the-sacrifices-of-heroes-and-history-in-the-saga-of-valor-amethi-news-c-96-1-ame1002-177809-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शौर्य गाथा में वीरों के बलिदान और इतिहास पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शौर्य गाथा में वीरों के बलिदान और इतिहास पर चर्चा
Sun, 11 Oct 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
तिलोई के आरबीएस इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित शौर्य गाथा कार्यक्रम में आरती करते लोग। स्रोत: आयो
तिलोई। आरबीएस इंटर कॉलेज परिसर में चल रही श्रीराम कथा के बाद शनिवार को शौर्य गाथा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य शान्तनु महाराज ने देश के गौरवशाली इतिहास, वीरों के बलिदान और राष्ट्रीय अखंडता पर विचार रखे। उन्होंने युवाओं को देश के इतिहास से जुड़ने और वीर बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
प्रवाचक ने कहा कि शौर्य गाथा के माध्यम से भी लोगों को देश के इतिहास और वीरता को समझने का अवसर मिलता है। श्रीराम कथा अनंत काल तक होती रहेगी। कार्यक्रम के आयोजक राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने कथाव्यास आचार्य शान्तनु महाराज और अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा पासवान, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह, एडीएम ज्योति सिंह, मृगांकेश्वर शरण सिंह, उत्कर्ष शरण सिंह, मुन्ना सिंह, मनीष सिंह, सौरभ सिंह और नटराज सिंह राठौर समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।