{"_id":"6aae7bb3fcfb4edb3b050345","slug":"video-algaugdhha-ma-sagathana-pathathhakara-bl-sacana-raghava-ka-karanae-sana-sa-kaii-sabthha-naha-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में संगठन पदाधिकारी बोले- सचिन राघव का करणी सेना से कोई संबंध नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में संगठन पदाधिकारी बोले- सचिन राघव का करणी सेना से कोई संबंध नहीं
सचिन राघव के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में करणी सेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री गौरव राज चौहान ने कहा कि सचिन राघव का संगठन करणी सेना पंजीकृत से कोई संबंध नहीं है। शुक्रवार को रामघाट रोड स्थित एक स्कूल में प्रेसवार्ता में गौरव राज चौहान ने कहा कि सचिन राघव संगठन के सदस्य या किसी पद पर नियुक्त पदाधिकारी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत टिप्पणी या सोशल मीडिया गतिविधि के लिए संगठन को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। गौरव चौहान ने कहा कि यदि सचिन राघव ने किसी व्यक्ति, समाज या समुदाय के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की है तो उसकी जिम्मेदारी उनकी व्यक्तिगत होगी। प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों ने घटना को लेकर भीम आर्मी से जुड़े लोगों पर आरोप लगाए और कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में प्रेसवार्ता में कोई स्वतंत्र साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने की जानकारी नहीं दी गई। जिलाध्यक्ष सुमित तोमर ने कहा कि संगठन इस प्रकरण को गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में जल्द महासभा आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन की स्थिति स्पष्ट करने के साथ कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और न्यायिक प्रक्रिया के सम्मान का संदेश दिया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र चौहान, प्रदेश प्रवक्ता दिनकर परिहार, प्रदेश महामंत्री युवा शक्ति अंकित सैनी और बृज युवा शक्ति प्रांत अध्यक्ष आशीष चौहान भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।