Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli: Dhunarghat's famous pedas are made from village milk; people travel from far and wide for their taste
{"_id":"6aae2d36399a0db131097bbb","slug":"video-chamoli-dhunarghats-famous-pedas-are-made-from-village-milk-people-travel-from-far-and-wide-for-their-taste-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"चमोली: गांव के दूध से तैयार होते हैं धुनारघाट के मशहूर पेड़े, स्वाद के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: गांव के दूध से तैयार होते हैं धुनारघाट के मशहूर पेड़े, स्वाद के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग
पहाड़ के बाजारों में जहां मैदानी क्षेत्रों से आने वाली मिठाइयों का कारोबार बढ़ रहा है, वहीं गैरसैंण के धुनारघाट में संजय ने अपने पुश्तैनी काम को ही स्वरोजगार का जरिया बना लिया है। संजय गांवों से दूध लेकर पारंपरिक तरीके से पेड़े तैयार करते हैं। कड़ाही में दूध को खांडकर तैयार किए गए इन पेड़ों का स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। संजय बताते हैं कि पेड़े बनाने की कला उन्होंने पिता और दादा से सीखी है। अब यही पुश्तैनी हुनर उनके रोजगार का आधार बन गया है। करीब 50 किलो दूध से रोजाना 15 से 20 किलो पेड़े तैयार होते हैं, जो हाथोंहाथ बिक जाते हैं। खास बात यह है कि उनकी दुकान पर मिठाइयों के नाम पर सिर्फ पेड़े ही मिलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।