फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   demonstration in front of minister house in Aligarh

68500 सहायक शिक्षक भर्ती: मंत्री जी आपकी तो शादी हो जाएगी, हम तो कुंवारे ही मर जाएंगे

Sat, 19 Sep 2026 01:23 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 01:23 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के मैरिस रोड स्थित आवास पर धरना दिया जिसमें मथुरा, कासगंज, बरेली समेत कई जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए और ‘मंत्री जी आपकी तो शादी हो जाएगी हम तो कुंवारे ही मर जाएंगे’ पोस्टर के जरिए उम्र बीतने की पीड़ा जताई।

विज्ञापन
demonstration in front of minister house in Aligarh
मंत्री संदीप सिंह के मैरिस रोड स्थित आवास पर धरना-प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

68500 सहायक शिक्षक भर्ती-2018 में पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को राहत देने और लंबित नियुक्तियों का रास्ता साफ कराने की मांग को लेकर शनिवार को प्रदेशभर के अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के मैरिस रोड स्थित आवास पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मथुरा, कासगंज और बरेली समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थी शामिल हुए। इस दौरान बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह सामने होटल में मौजूद रहे प्रदर्शनकारियों ने कई बार उन्हें मिलने की मांग की लेकिन वह कुछ देर बाद अपनी गाड़ी से रवाना हो गए।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान खींचा। इनमें एक पोस्टर खासा चर्चा में रहा, जिस पर लिखा था— ‘मंत्री जी आपकी तो शादी हो जाएगी, हम तो कुंवारे ही मर जाएंगे।’ इसके जरिए अभ्यर्थियों ने लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा में बीत रही उम्र और भविष्य को लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि 68500 सहायक शिक्षक भर्ती-2018 के संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट दिए जाने तथा सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की संस्तुति की है। प्रदर्शनकारियों ने इसी संस्तुति को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... अलीगढ़: 14 नवंबर को ताला नगरी में होगी मंत्री संदीप सिंह की सगाई, 27 नवंबर को दिल्ली में शादी की तैयारी

अभ्यर्थियों की ओर से मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र में कहा गया है कि ओबीसी अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में पांच प्रतिशत की छूट दिए जाने के बाद 150 में 60 अंक यानी 40 प्रतिशत पर पात्र मानते हुए सफल अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति प्रदान करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देशित किया जाए।
अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के मैरिस रोड स्थित आवास पर धरना-प्रदर्शन किया‘लंबे इंतजार के बाद भी नहीं मिली नियुक्ति’
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से नियुक्ति की उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों के लिए इस मामले में जल्द निर्णय जरूरी है। उनका कहना था कि सरकार यदि आयोग की संस्तुति के अनुरूप कार्रवाई करती है तो बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को राहत मिल सकती है। धरने के दौरान अभ्यर्थियों ने सरकार से इस मामले में शीघ्र निर्णय लेकर नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि उनका संघर्ष नियुक्ति मिलने तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed